Pm Modi:चुनावी राज्य तेलंगना पहुंचे पीएम मोदी, आज ही करेंगे राजस्थान का भी दौरा

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से निकल कर पीएम मोदी आज चुनावी राज्य तेलंगना पहुंच गये . तेलंगाना के वारंगल में  पीएम मोदी 6100 करोड रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे हैं.

वारंगल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा -तेलंगाना के लोगों की ताकत ने हमेशा भारत की ताकत बढ़ाई है.आज जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तो इसमें तेलंगाना के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है. भारत में दुनिया भर के लोग निवेश कर रहे हैं.तो तेलंगाना के पास कई अवसर हैं.’

तेलंगना से निकल कर पीएम मोदी आज दूसरे चुनावी राज्य राजस्थान  भी पहुंचेंगे. यहां पहुंचकर पीएम मोदी ढाई हाृजार करोड़ (2500) की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.पीएम मोदी ने राजस्थान पहुंचने से पहले ट्टीटर पर अपने कार्यक्रम की जानकारी साझा की . पीएम मोदी लिखा है कि आज वो राजस्थान में अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे. अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के शुरु हो जान ेके बाद  इससे जहां 4 राज्यों के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, वहीं विकास को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।

पीएम मोदी बीकानेर के नौरंगदेसर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा के जरिये बीजेपी का 6 जिलों के 30 विधानसभा सीटों और 4 लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगी. पीएम को राजस्थान पहुंचने से पहले जम कर तैयारियां क गई हैं. रैली में राजस्थान के 6 जिलों से विधानसभा और 4 लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. पीएम के आने से पहले राजस्थान से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सतीश पुनिया और राजेंद्र राठौर ने तैयारियों का जायाजा लिया.

इस रैली के जरिये पीएम मोदी राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूकेंगे. चुनावी राज्यों मे पीएम मोदी ने खुद ही बीजेपी की कमान संभाली हुई है. पिछले 9 महीने में पीएम मोदी सांतवी बार राजस्थान पहुंच रहे हैं.

 

Latest news

Related news