लखनऊ : आज कल लोग तस्करी के लिए नये नये तरीके इजाद करते हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर आज एक ऐसा ही नजारा कस्टम के अधिकारियों के सामने आया. साउदी अरब के शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-1424 से दो युवको के पास से भारी मात्रा में सोना होने का संदेह हुआ. जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवको के पास भारी मात्रा में सोना मौजूद है.

अंडरवियर में छुपाया था सोना
जब कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ तो उन्हें अलग ले जाकर उनकी जांच की गई. शुरु में तो उन्हें कुछ नहीं मिला. सामान में भी कुछ नही था. लेकिन जब फिजिकल चेकिंग हुआ तो पाया गया कि दोनों युवकों के अंडर वियर में सोना छुपा कर रखा गया था. उनके पास एक किलो से ज्यादा ( 1.731 ग्राम) सोना मौजूद था.

अंतर्रास्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक करोड़ अधिक
दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर कस्टम के अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि उनके अंड वियर में सोने के बिस्किट्स छपा कर रखे गये थे. ये सोना अवैध तरीके से भारत लाया जा रहा था. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कस्टम के अधिकारियों ने इन दोनों युवकों से 1.731 किग्रा. सोना बरामद किया. . इस सोने के कीमत 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है.





