अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के एक गैर समुदाय के अधेड़ व्यक्ति के बच्ची का फोटो खींचने पर विवाद खड़ा हो गया. मामला नुमाइश मैदान के शहरयार पार्क का है. खबर फैली की एक गैर समुदाय के अधेड़ व्यक्ति बच्ची का फोटों खींच रहा है, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी को घेर लिया. जिसके उसकी पिटाई कर दी.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
हंगामें की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी असलम को हिरासत में लेकर थाने ले आई. आरोपी के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
एसपी सिटी ने दी मामले की जानकारी
मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थाना बन्नादेवी स्थित एक पार्क में शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति असलम का पुत्र इस्लाम वहां पर पार्क में किसी लड़की का फोटो खींच रहा था, इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. सुसंगत धाराओं में थाना बन्नादेवी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. एसपी ने कहा अब मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
ये भी पढ़ें- Manusmriti: 17 वर्ष की आयु तक, लड़कियों को पहले पहला बच्चा हो जाता था, मनुस्मृति पढ़ें- गुजरात हाईकोर्ट

