दिल्ली उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi AdityaNath) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के इस शुभअवसर पर उन्हें पीएम मोदी समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता और शुभचिंतक शुभकामनाएं भेज रहे हैं. पीएम मोदी ने सीएम योगी (Yogi AdityaNath) को भेजे शुभकामना संदेश में लिखा है कि आपने पिछले 6 सालों में अपने कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास किया है. सभी मानकों पर उत्तर प्रदेश की प्रगति प्रशंसनीय है. मैं आपके (Yogi AdityaNath) स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करता हूं.
Birthday greetings to Uttar Pradesh's dynamic CM @myogiadityanath Ji. Over the last 6 years, he has provided great leadership to the state and ensured all-round progress. On key parameters, UP’s development has been remarkable. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2023
पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर सीएम योगी ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि ये आपके ही यशस्वी मार्गदर्शन का सुफल है कि नया उत्तर प्रदेश सेवा सुरक्षा सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है. आपकी प्रेरणा से ये अनवरत प्रयास चलता रहेगा.
आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि सामर्थ्य-संपन्न, आत्मनिर्भर 'नया उत्तर प्रदेश' सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के सुपथ पर चलते हुए अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।
आपकी प्रेरणा से प्रदेश… https://t.co/NMb8QcnnsV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2023
सीएम योगी आज अपने जन्मदिन के मौक पर गोरखपुर पहुंचे और वहां गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Goraknath Temple in Gorakhpur on the occasion of his birthday today pic.twitter.com/3Uf3yGddZ9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 5, 2023
BSP सुप्रीमो मायावती ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी सीएम योगी को उनके जन्मदिन के मौक पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है .
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2023
केद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम योगी को जनप्रिय नेता बताते हुए उनके पीएम मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारने और प्रदेश में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करने के सराहा .
जनप्रिय नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को धरातल पर उतारने और उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करने के आपके प्रयास सराहनीय हैं।आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश… pic.twitter.com/hCY5iG1r9v
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) June 5, 2023
पूजा पाठ के बाद सीएम योगी विश्वपर्यावरण दिवस के मौके पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम ” रेस फॉर लाइफ ” कार्यक्रम में शामिल हुए.इस मौके पर ये प्रण लिया कि उत्तर प्रदेश सरकार आगामी जुलाई के महीने के प्रथम सप्ताह में 35 करोड़ पौधों का पौधा रोपण करेगी.
आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित 'Race for Life: Circular Economy and Local Climate Action' कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।@UPGovt आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में 35 करोड़ पौधरोपण हेतु संकल्पित है। pic.twitter.com/JRdCIuPfhw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2023
मिशन लाइफ के उद्घाटन समारोह मे सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ रखना हम सबी की जिम्मेदारी है. पिछले 40 साल में उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर से 50 हजार से ज्यादा बच्चों का मौत हुई है. मस्तिष्क ज्वर की बीमारी का मुख्य कारण गंदगी ओर प्रदूषण था. मिशन लाइफ वातावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.
'मिशन लाइफ' इस अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है… pic.twitter.com/CxKzvwUiVE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2023

