Raghav Chaddha और Parineeti Chopra मुंबई से दिल्ली के लिए एकसाथ रवाना.13 मई को दिल्ली में होने वाली है सगाई !

मुंबई

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  राधव चडढ़ा और अभिनेत्री परिणति चोपड़ा (Parineeti Chopra Raghav Chaddha )ने आखिरकार कयासों को विराम दे दिया है और खबर है कि दोनों जल्द ही  शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.  बताया जा रहा है कि 13 मई को ये दोनों सगाई करने जा रहे हैं. सगाई दिल्ली में होगी.सगाई समारोह छोटा रही रखा जायेगा. अभी तक जो गेस्ट लिस्ट तय है उसके मुताबिक इंगेजमेंट के फंक्शन में कुल मिलाकर 150 लोगों को बुलाया गया है. इनमें कुछ राजनेता, कुछ फिल्मी हस्तियां , दोस्त औऱ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. शादी इस साल के अंत तक होगी.

मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों दिखे एक साथ

परिणति चोपड़ा और राधव चडढ़ा (Parineeti Chopra Raghav Chaddha) आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ आते हुए दिखाई दिये. बताया जा रहा है कि मुंबई से दोनो एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.

चुपके चुपके चोरी चोरी जुड़ा रिश्ता

अभिनेत्री परिणति चोपड़ा और राधव चडढ़ा (Parineeti Chopra Raghav Chaddha ) ने कभी सामने आकर अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन मार्च के महीने में आम पार्टी के एक नेता ने इन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी. आम आदमी पार्टी नेता  संजीव अरोड़ा ने दोनों के एक साथ होने और जल्द ही शादी की बात कही थी और दोनों की एकसाथ तस्वीर साझा की थी.

संजीव अरोड़ा ने ट्टीटर पर लिखा था- मैं राधव चडढ़ा औऱ परिणति चोपड़ा को एक साथ आने के लिए अपनी हार्दिक बधाई देता हूं. भगवान उनके साथ को अपना आशीर्वाद दें और उनके जीवन में प्यार, खुशी और एक दूसरे का साथ बना रहे.मेरी शुभकामनाएं .

आप नेता संजीव अरोड़ा के ट्टीट ने दोनों के रिश्ते का खुलासा किया था. दरअसल इस साल जनवरी में मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों एक साथ देखे गये थे और तब से उनके अफेयर की खबरें उड़ी थीं. इसके बाद कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ दिखाई दिये लेकिन अपने रिश्तों पर बात करने से बचते रहे.

हाल ही में मोहाली के क्रिकेट स्टेडियम मे दोंनों (Parineeti Chopra Raghav Chaddha ) एक साथ IPL मैच देखने पहुंचे. स्टेडियम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई. इनमें से एक तस्वीर में परिणति चोपड़ा राघव चडढ़ा के कंधे पर अपना सिर रखते हुए दिखाई दे रही थी. तस्वीर बेहद आत्मीय थी

parinati chopra raghav chaddha chanigarh stadium
parinati chopra raghav chaddha chanigarh stadium

बताया जाता है कि राधव चढ़ा और परिणति  चोपड़ा दोनों लंदन के कॉलेज के दिनों से  दोस्त है. राधव चढ़ा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ाई की है.

Latest news

Related news