कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने फिर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है. अपने पहले पोस्ट जिसमें विदेशी रिश्तों को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी थी उसके 24 घंटे पूरे होने पर उन्होंने पीएम को फिर अपना चैलेंज याद दिलाया है और इस बार ये तक कहा है कि आप चाहे तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इस बहस का जज बना लें
मोदी को राहुल की चुनौती- देशद्रोही कौन है?
राहुल गांधी ने मंगलवार शाम अपने पोस्ट में नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि आप विपक्ष को देशद्रोही कहते हो, चलिए बहस कर लें कि देशद्रोही कौन है?, राहुल ने लिखा, “24 घंटे हो गए मोदी जी. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ. देशद्रोही कौन है?“
मोहन भागवत जी को जज बना लो- Rahul Gandhi
राहुल अपनी पोस्ट में यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर पीएम को डर लग रहा है को वो मोहन भागवत जी को इस बहस का जज बना लें. उन्होंने लिखा, “विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत. दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा. जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो.“
US डील, अडानी और Epstein पर बहस की दी चुनौती
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस जिन मुद्दों पर हो वो भी बताए. उन्होंने कहा, “और फिर डिबेट करते हैं. सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा. आ जाइए, डरिए मत. दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए.”
राहुल ने विदेशी मदद के आरोप पर पीएम से कहा कि वो मानहानि का केस करें
“आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा. बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं. मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो. लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए. हैप्पी दिवाली, मोदी जी.”
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं। सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा। बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी। It’s been 24 hours since I challenged you, Modi ji. You say the Opposition is anti-national. Choose any stage, any venue, and debate me on this – Who is anti-national? Who has connections with foreign forces? And what is the nature of those connections? Let’s do this as soon as possible. Daro mat! We’ll both be there. The media will be there. The youth of this country will be there. There will be a table. You’ll sit on one side, I’ll sit on the other. You can appoint whoever you want as the judge. You can even make Mohan Bhagwat ji the judge. There will be questions about the financial system, the financial structure, how the US deal happened, why it happened and why so quickly, why you made the deal alone and didn’t inform the Cabinet, why the Adani case was closed, Epstein – and many other issues. We’ll discuss all of them openly. Let the truth come out. Let everything be crystal clear. You make allegations against me, don’t you? Come forward. Everything will become clear. You’ve filed defamation cases against me over other matters. I think there are around 45 defamation cases against me. But on this issue of the debate, on the question of foreign connections, you haven’t filed a defamation case. Go ahead, file one. We’ll discuss that openly too. Happy Diwali, Modi ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 3, 2026
मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं- राहुल गांधी
इससे पहले सोमवार को नेता विपक्ष ने पीएम मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने और बने रहने का आरोप लगाया था. राहुल ने पीएम को बहस की चुनौती देते हुए कहा था कि, “कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए”
राहुल ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा था, “मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने. और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं. आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है. मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए. आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं.”
Mr Modi, stop lying to this nation. You became PM because of foreign help. You remain PM because of foreign help. Your financial system is fully controlled and supported by foreigners. Foreign social media fully backs you. I challenge you to an open debate about this. Any stage, any time. Come if you have the guts. You won’t dare, because you are terrified of what I know about you. मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2026
आपको बता दें बीजेपी अकसर राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सवाल उठाती रही है. बीजेपी ने उन्हें सोरस का एजेंट तक कहा. लेकिन सोमवार को राहुल गांधी के इस खुले चैलेंज के बाद विदेशी रिश्तों को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी सवालों के घेरे में हैं और उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

