बारिश के कारण टला CEC पर विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, शनिवार को बैठेगी मॉक संसद, राहुल बोले- रैली को रोकने हर कोशिश कर रहे अमित शाह

Mock parliament: विपक्षी INDIA गुट ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर “जन महाभियोग” करेने का कार्यक्रम टाल दिया है. अब ये शनिवार को होगा.  यह कार्यवाही अब शनिवार को दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर प्लान के मुताबिक ही होगा.

कल रात से दिल्ली और आरपास के इलाकों में हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम को टाला गया है. राहुल गांधी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को बारिश में रहने से दिक्कत हो सकती थी इसलिए कार्यक्रम को टाल दिया गया है.

एक नवंबर की रैली के लिए दिया सभी को न्योता
1 नवंबर को हम सभी विपक्षी पार्टियों के साथ रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे। जो भी इसमें शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है, चाहे वह पॉलिटिकल हो या नॉन-पॉलिटिकल।

अमित शाह पर लगाया रैली में आने वाले लोगों को रोकने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि, “होम मिनिस्टर लोगों को दिल्ली में आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, लाखों लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है. मिस्टर अडानी, मिस्टर अंबानी, मिस्टर मोदी, मिस्टर शाह और मिस्टर भागवत की मदद के लिए उनके वोट चुराए जा रहे हैं.”

एक प्रोटेस्ट है, देश का प्रोटेस्ट है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक बार फिर साफ किया कि, “यह कई विरोध प्रदर्शन नहीं हैं। यह एक विरोध प्रदर्शन है. हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान का बचाव कर रहे हैं. हम भारत के विचार का बचाव कर रहे हैं. हम वोट का बचाव कर रहे हैं, जो सभी भारतीयों की अभिव्यक्ति है.”

MLC चुनाव के परिणामों ने अहसास करा दिया है यूपी में BJP कितनी पीछे है- धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, बारिश के चलते विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त का ‘सार्वजनिक महाभियोग’ कार्यक्रम 31 अक्टूबर के लिए टाल दिया है. जनता को अहसास हो चुका है- BJP जिस जीत का ढकोसला करती है, वह इलेक्शन मेनिपुलेशन और मैनेजमेंट है. EVM से लेकर वोटर लिस्ट तक सब Manipulated हैं. यूपी MLC चुनाव के परिणामों के जरिए शिक्षकों और ग्रेजुएटों ने अहसास करा दिया है- यूपी में BJP कितनी पीछे है.

हम, INDIA Alliance, सब इसमें साथ हैं- डेरेक ओ’ब्रायन

वहीं, TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि, हम, INDIA Alliance, सब इसमें साथ हैं.
सिविल सोसाइटी, स्टूडेंट्स, यूथ, वर्कर्स और हाउसवाइव्स, सभी को हमारे साथ जुड़ने के लिए इनवाइट किया जाता है. हम इसमें साथ हैं, और हम इसे साथ मिलकर जीतेंगे.

शनिवार को मल्लिकार्जुन खड़गे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ “जन महाभियोग” प्रस्ताव

अब शनिवार को कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद कार्यवाही दूसरे लोगों के लिए खोली जाएगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आखिरी भाषण देंगे. इतना ही नहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार मॉक पार्लियामेंट की कार्यवाही की अध्यक्षता करने वाली थी,
एक सीनियर कांग्रेस लीडर ने कहा था कि, “सभी विपक्षी MP, पार्टी लीडर, सिविल सोसाइटी के जाने-माने चेहरे, स्टूडेंट लीडर और कुछ लोग जिनके नाम SIR में हटा दिए गए हैं, वे मॉक सेशन में शामिल होंगे.”
विपक्ष कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें हटाने और 2023 के उस कानून को रद्द करने की मांग की है जो CEC और चुनाव कमिश्नरों को छूट देता है. इसने CEC पर वोटर लिस्ट में चल रहे बदलाव के दौरान “एकतरफा और मनमाने ढंग से सामूहिक शक्तियों का इस्तेमाल” करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें-‘विरोध नहीं, दिल से अपील’: राहुल गांधी के बाद अब दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया गांधी से की 1 नवंबर की रैली टालने की…

Latest news

Related news