Friday, July 3, 2026
Home Breaking News AAP SANJAY SINGH प्रकरण पर बीजेपी का आरोप–AAP नेता झूठ बोलकर ईडी...

AAP SANJAY SINGH प्रकरण पर बीजेपी का आरोप–AAP नेता झूठ बोलकर ईडी की प्रतिष्ठा कर रहे हैं धूमिल

0
375
bJP Shehzad Poonawala
BJP Shehzad Ponawala

दिल्ली : आम आदमी पार्टी  नेता संजय सिंह (AAP SANJAY SINGH) के दावे के बाद जब ये बात साफ हुई है कि ईडी ने आबकारी घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह (AAP SANJAY SINGH) का नाम चार्जशीट में तीन जगहों पर  डाला है. ईडी के अधिकारियों ने चार्जशीट में नाम को लेकर साफ किया कि दो जगहों पर नाम सही वजह से लिखा गया है. एक जगह पर टाइपिंग की गलती से नाम आया है.

ईडी अधिकारियो द्वारा दी गई जानकारी के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोल दिया है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा कि “AAP का मतलब अब और अधिक प्रोपेगेंडा कर देना चाहिए. आज आम आदमी पार्टी को घर और मुंह भी नहीं खोलना है. आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिल रही है और देश की जांच एजेंसियों के खिलाफ सुपारी ले रखी है. आप प्रवक्ता कहते है कि ईडी ने किस प्रकार से उन्हें परेशान करने के लिए साजिश रची. ED से टाइपो एरर होता है और संजय सिंह का नाम आता है. ED ने तुरंत ही सुधार किया. 20 तारीख़ को ही करेक्शन के लिए आवेदन लिखा. तीन जगह उनका नाम सही है लेकिन उसकी चर्चा नहीं की गई और झूठ फैलाया जा रहा है कि ED ने माफ़ी मांगी.

ये भी पढ़ें:-

SANJAY SINGH AAP : मानहानी के दावे से डरे ईडी अधिकारी, कोर्ट में मांगी…

आपको बता दें कि आज दिन में आम आदमी पार्टी  ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये दावा किया था कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ईडी की चार्जशीट में नाम आने पर आप नेता संजय सिंह को ईडी के अधिकारियों ने पच्र लिख कर मांफी मांगी है. इस बात पर आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो इस मामले को लेकर पीएम मोदी तक को कटघरे  में खड़ा कर दिया औऱ कह कि ऐसी बाते उन्हें शोभा नहीं देती हैं.अब देखना होगा कि सीएम अरविंद केजरवाल मामले का खुलासा होने के बाद क्या प्रतिक्रिया देते हैं.