Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News Shaista Parveen :शाइस्ता के मददगारों की यूपी पुलिस ने की लिस्ट तैयार,20...

Shaista Parveen :शाइस्ता के मददगारों की यूपी पुलिस ने की लिस्ट तैयार,20 लोगों पर खास नजर,10 अकाउंट फ्रीज

0
720
shaista parvin
shaista parvin on ED Radar

प्रयागराज : अतीक अहमद की फरार बीवी शाइस्ता परवीन का अतीक अहमद की हत्या के लगभग 15 दिन बाद भी कहीं अता पता नहीं है. अब पुलिस शाइस्ता तक पहुंचने के लिए उन मददगारों की लिस्ट तैयार कर रही है जिनपर शाइस्ता की मदद करने का शक है.पुलिस ने 20 लोगों की लिस्ट तैयार की है जिसमें 6 वकील भी शामिल हैं.

50 खातों पर ईडी की नजर

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने 50 खातों पर खास नजर रखी है.खबर है कि अतीक का परिवार इन खातों के जरिये मनी लांड्रिंग कर रहा था.इसलिए 10 खाते फ्रीज भी किये गये हैं. कई और खातों पर ईडी की नजर है. जल्द ही कुछ और खाते भी फ्रीज हो सकते हैं.

 अतीक के दो अकाउंटेट पुलिस स्टेशन तलब किये गये

जानकारी के मुताबिक ईडी ने  ऐसी 20 से ज्यादा कंपनियों की पहचान की है जिसके जरिये अतीक- शाइस्ता के करीबी ब्लैकमनी को व्हाइट कर रहे थे. तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों की पहचानकी गई है जो अतीक द्वारा जबरन कब्जाये गये बिल्डिंगो पर काम कर रहे थे.  ईडी ने अतीक अहमद के 2 अकाउंटेट को पूछताछ के लिए  तलब किया है.

जानकारी के मुताबिक सेल कंपनियों के जरिये काले धन को खपाया जा रहा था.माना जा रहा है कि इडी के अधिकारी जल्द ही प्रयागराज पुलिस द्वारा अतीक के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगेगे.

जेल में अतीक के बेटों की मुश्किलें बढ़ी

इस बीच अतीक अहमद के जेल में बंद बेटे अली और उमर की मुश्किलें  भी बढ़ गई है. अतीक अहमद के करीबी माने जाने वाले बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने अली और उमर समेत 6 लोगों पर मारपीट धमकाने और अपहरण का केस दर्ज कराया है. आरोप है कि अमर, अली, असाद कालिया,अजय एहतेशाम और नुशरत नाम के शख्स ने उसे खींच कर गाड़ी मे बिठाया और उसका अपहरण कर लिया.

मोहम्मद मुस्लिम ने आरोप लगाया है कि अतीक अहमद और उसके गुर्गे प्रयागराज में मौजूद उसकी पुस्तैनी जमीन कब्जा करना चाहते थे. उस जमीन की कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है.  जब वो जमीन देने के लिए राजी नहीं हुआ तो उसे प्रताड़ित किया गया,धमकाया गया. मोहम्मद मुस्लिम ने अपनी FIR में कहा कि अतीक के आतंक के कारण उसे प्रयागराज छोड़ना पड़ा और वो लखनउ चला गया.इसके बाद भी उसे प्रताडित किया जाता रहा.

हलांकि जिस मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक के बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है वो खुद भी हिस्ट्री शीटर है.उसपर प्रयागराज के अलग अलग थाने में 16 मुकदमें दर्ज हैं.इनमें धूमनगंज थाना, कर्नलगंज थाना , खुल्दाबाद और करेली थाना शामिल हैं.