जंतर-मंतर जाने से रोके गए राहुल-प्रियंका पहुंचे बाराखंबा रोड थाने,थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को छोड़ा

Rahul-Priyanka Detained :  बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. INDIA ब्लॉक के सांसद चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए जंतर-मंतर की ओर बढ़े, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया. जबर्दस्त हंगामे के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पुलिस नई दिल्ली के बाराखंबा पुलिस स्टेश लेकर पहुंची.

Rahul-Priyanka Detained :’संविधान की रक्षा के लिए जितनी बार सड़क पर उतरना पड़े,उतरेंगे’

कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष का प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए है. राहुल गांधी ने कहा कि  जब निर्वाचित सांसद अपनी बात रखने और चुनाव आयोग से सवाल पूछने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तब उन्हें रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी को लेकर जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंचर किए जाने की बात भी सामने आई है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने के दौरान जम कर बवाल हुआ.

जंतर-मंतर जाने से पहले सागर रत्ना में जुटे विपक्षी सांसद

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में जुटे। यहां चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

इसके बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले ही संकेत दिया था कि प्रदर्शनकारी सांसद यदि जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर प्लेस की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो उन्हें रोका जाएगा. इलाके में BNS की धारा 163 लागू होने की जानकारी भी सामने आई.

कांग्रेस और विपक्षी दलों का तर्क है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल केवल राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं, बल्कि सीधे लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों से जुड़े हैं. इसी वजह से विपक्ष इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाने पर जोर दे रहा है.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई सांसदों को हिरासत में लियाय कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाली विपक्षी आवाज को रोकने की कोशिश बताया.

राहुल गांधी को जिस बस में ले जाया जा रहा था, उसके रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध की भी खबर सामने आई. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने बस को पंचर कर दिया. बाद में राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाने की बात सामने आई, जबकि शाम करीब 7:34 बजे उन्हें बाराखंबा पुलिस थाने लाए जाने की जानकारी सामने आई।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदर्शन को महज एक राजनीतिक कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर लोकतांत्रिक अधिकार बनाम प्रशासनिक रोक की बहस में बदल दिया.

प्रियंका गांधी का पुलिस पर गंभीर आरोप

हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई जगहों पर खरोंचा और पुलिस ने उन्हें जमीन पर पटककर वहां से हटाने की कोशिश की.

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि जब विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्त से मिलने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया.

खड़गे बोले- संविधान और लोकतंत्र के लिए सड़क पर उतरेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस और विपक्ष जितनी बार सड़क पर उतरना पड़े, गिरफ्तारी देनी पड़े या मुकदमों का सामना करना पड़े, वे इसके लिए तैयार हैं.

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और चुनाव आयोग के बीच कथित गठजोड़ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब इस्तीफे और कार्रवाई का समय है.

खड़गे का संदेश साफ था कि कांग्रेस इस मुद्दे को पीछे हटाने के मूड में नहीं है. उनका कहना था कि सत्ता कितनी भी मजबूत क्यों न हो, जनता और लोकतंत्र की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता.

राहुल गांधी का प्रदर्शन क्यों अहम?

राहुल गांधी लगातार चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और SIR को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और मतदाताओं के नामों से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

राहुल गांधी का राजनीतिक तर्क यह है कि चुनाव केवल मतदान का दिन नहीं है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है. ऐसे में मतदाता सूची से जुड़े सवालों का स्पष्ट और सार्वजनिक जवाब मिलना जरूरी है.

यही वजह है कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद के भीतर उठाने के साथ-साथ सड़क पर भी लेकर आई है.

6:00 बजे के बाद बढ़ा तनाव

शाम करीब 6 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी के बीच बहस हुई. इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए. विपक्षी नेताओं का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और चुनाव आयोग तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया.

शाम 6:27 बजे- खड़गे ने किया बड़ा ऐलान

6:27 PM: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस और विपक्ष हर तरह की राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि लोकतंत्र की रक्षा के लिए बार-बार सड़क पर उतरना पड़े, गिरफ्तार होना पड़े या मुकदमों का सामना करना पड़े, तो पार्टी इसके लिए तैयार है.

6:31 बजे- राहुल गांधी और पुलिस के बीच बहस

6:31 PM: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस अधिकारी के बीच बहस की जानकारी सामने आई.करीब 6 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया.

राहुल गांधी का प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहना कांग्रेस के लिए इस आंदोलन की गंभीरता का संकेत माना गया। पार्टी ने साफ किया कि वह चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है.

7:16 बजे- चुनाव आयोग ने क्या कहा?

7:16 PM: सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल की ओर से बैठक के लिए कोई औपचारिक अनुरोध या पत्र प्राप्त नहीं हुआ था.

आयोग के अनुसार विपक्षी दलों की ओर से ECI के साथ बैठक को लेकर अभी तक कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला.

यही मुद्दा अब राजनीतिक बहस के केंद्र में है. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग को विपक्ष के सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहिए, जबकि आयोग की ओर से औपचारिक बैठक के अनुरोध को लेकर अलग स्थिति बताई गई है.

7:34 बजे- बाराखंबा थाने पहुंचे राहुल गांधी

7:34 PM: राहुल गांधी को बाराखंबा पुलिस थाने लाए जाने की जानकारी सामने आई.थाने के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री के भी वहां मौजूद होने की जानकारी सामने आई.

राहुल गांधी की हिरासत के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया.

7:36 बजे- बीजेपी का पलटवार

7:36 PM: बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक व्यवस्था के बजाय अराजकता का रास्ता अपना रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष से मिलने के लिए तैयार था, लेकिन विपक्ष ने बैठक का रास्ता नहीं अपनाया.

बीजेपी के इन आरोपों के जवाब में कांग्रेस का तर्क है कि लोकतंत्र में विपक्ष को केवल बंद कमरे की बैठक तक सीमित नहीं किया जा सकता. जनता से जुड़े चुनावी सवालों पर सार्वजनिक जवाबदेही और पारदर्शिता भी उतनी ही जरूरी है.

कांग्रेस का संदेश- चुनावी पारदर्शिता पर समझौता नहीं

पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यही रहा कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़े सवालों को दबाया नहीं जा सकता.

राहुल गांधी लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं. कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता और विपक्ष का भरोसा बना रहना जरूरी है. इसके लिए सवालों के जवाब, आंकड़ों की पारदर्शिता और राजनीतिक दलों के साथ संवाद महत्वपूर्ण हैं.

जंतर-मंतर तक पहुंचने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत ने इस प्रदर्शन को और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है.

आज की टाइमलाइन

शाम से पहले: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर INDIA ब्लॉक के सांसद सागर रत्ना में जुटे.

इसके बाद: विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े. दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की तैयारी की.

करीब 6:00 बजे: जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हुई.

6:07 PM: प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर खरोंचने और जमीन पर पटकने का आरोप लगाया.

6:27 PM: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही.

6:31 PM: राहुल गांधी और पुलिस के बीच बहस की जानकारी सामने आई.

7:16 PM: चुनाव आयोग की ओर से विपक्ष की बैठक के लिए औपचारिक अनुरोध नहीं मिलने की बात सामने आई.

7:16 PM के आसपास: राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंचर किए जाने की जानकारी सामने आई.

7:34 PM: राहुल गांधी को बाराखंबा पुलिस थाने लाए जाने की जानकारी सामने आई.

7:36 PM: बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.

8.00 PM : हिरासत में लिये गये राहुल गांधी को छोड़ने का खबर आई है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी को थाने के पीछे के रास्ते से बाहर निकाला गया.

 

Latest news

Related news