आकाशवाणी भवन पर चुनाव आयोग जाने और ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग कर रहे विपक्ष के नाता राहुल गांधी Rahul Gandhi को दिल्ली पुलिस के अधिकारी हिरासत में ले लिया है. कांग्रेस ने जबरन उठाए गए राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “सब याद रखा जाएगा”
सब याद रखा जाएगा https://t.co/2A6KHcft9f
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बाकी नेता भी हिरासत में लिए गए
INDIA ब्लॉक के नेताओं को हिरासत में लेने के लिए आकाशवाणी भवन पहुँचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत बाकी नेताओं को भी हिरासत में ले लिया है.
सब याद रखा जाएगा https://t.co/2A6KHcft9f
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
VIDEO | Delhi: Police attempt to remove Lok Sabha MP Rahul Gandhi and other MPs staging a sit-in protest inside Akashwani Bhawan. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/2PVTzLM6sc
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
DCP नई दिल्ली सचिन शर्मा आकाशवाणी भवन में मौजूद हैं
DCP नई दिल्ली सचिन शर्मा कथित तौर पर आकाशवाणी भवन में मौजूद हैं, जहां कांग्रेस MP CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
पुलिस ने आकाशवाणी भवन से राहुल गांधी, प्रियंका और अन्य को हिरासत में लेने की कोशिश की
दिल्ली के आकाशवाणी भवन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों के सीईसी ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग के बाद वहां पहुंचने के कुछ घंटों बाद नाटक सामने आया. एक वीडियो में पुलिस को कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है.
#WATCH | Delhi: Congress workers staging a protest against CEC Gyanesh Kumar are being detained by Delhi Police. https://t.co/mmd6jDlKBw
— ANI (@ANI) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन में घरने पर बैठे थे राहुल गांधी
इससे पहले दोपहर में इंडिया गठबंधन के चुनाव आयोग तक के मार्च को जब पुलिस ने नीति आयोग के पास रोका तो राहुल गांधी आकाशवाणी भवन में घुस गए और तबसे करीब 8 बजे तक राहुल गांधी आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे रहे
300 सांसद ज्ञानेश कुमार और उनके सहियोगियों से मिलना चाहते थे- राहुल गांधी
कांग्रेस MP राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन के अंदर से मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “कुछ समय पहले करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा MP यहां आए थे। हम इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनके दो साथियों से मिलना चाहते थे. पुलिस ने हमें यहां रोक दिया. हम भारत के लोगों के प्रतिनिधि हैं और देश की आवाज़ उठाते हैं. मुझे नहीं पता कि 300 MPs को यहां क्यों रोककर बैठाया गया है और उन्हें इलेक्शन कमीशन क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि दिक्कत क्या है.”
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है- Rahul Gandhi
दिल्ली में चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान आकाषवाणी भवन में धरने पर बैठ गए नेता विपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, “PM मोदी, HM अमित शाह, RSS चीफ, CEC ज्ञानेश कुमार ने देश में डेमोक्रेसी खत्म कर दी है. ” उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है, इनमें से कोई बचकर नहीं जाएगा”
ये भी पढ़ें-नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है, इनमें…

