प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून की वापसी के तय समय के करीब होने के बावजूद राज्य में इसका असर लगातार बना हुआ है और झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जहां कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी से हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

नदी-नालों के उफान से हादसे और जनहानि

प्रदेशभर में हुई भारी बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिसकी वजह से विभिन्न इलाकों में हुए हादसों में कुल 12 लोग बह गए। इनमें से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब धीरे-धीरे नदी-नालों का जलस्तर घटने लगा है और पानी उतरने लगा है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Latest news

Related news