भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर में रोड शो, स्वागत में उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन का इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने इस दो दिवसीय (17-18 सितंबर) दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

स्वामित्व योजना का शुभारंभ और फ्री रजिस्ट्री

इंदौर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गांधी नगर ग्राउंड में 'स्वामित्व योजना' के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य में लगभग 50 लाख जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों को बड़ा मालिकाना हक मिलेगा।

उज्जैन में महाकाल दर्शन और भव्य दीपोत्सव

इंदौर के कार्यक्रमों के बाद नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वे शाम को उज्जैन के ऐतिहासिक रामघाट पर पहुंचेंगे। वहां वे शिप्रा आरती, 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलन कार्यक्रम और रात्रि में आयोजित होने वाली भजन संध्या में सहभागिता करेंगे।

महाकाल की भस्म आरती में लेंगे हिस्सा

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 18 सितंबर को सुबह 4 बजे वे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सुबह 9 बजे उज्जैन से इंदौर लौटेंगे और सुबह 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवाना होंगे।

Latest news

Related news