PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन का खास संदेश, बोले-वैश्विक मंच पर आपका बड़ा रुतबा

PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पीएम मोदी के वैश्विक प्रभाव और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने जन्मदिन संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने देशवासियों के बीच गहरा सम्मान प्राप्त है और वैश्विक मंच पर उनका महत्वपूर्ण प्रभाव है।

पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत योगदान का भी उल्लेख किया. उनके मुताबिक, इस साझेदारी को मजबूत करने में मोदी की भूमिका के महत्व को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना मुश्किल है.

उनेहोंने लिखा – “

भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी के लिए संदेश साझा किया है – “आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है, और यह बिल्कुल सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और सार्थक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को साबित किया। हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लाभ के लिए अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।”

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में पिछले सप्ताह नई दिल्ली की यात्रा का भी उल्लेख किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की ओर से रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार जताया।

पुतिन के इस बयान से दोनों देशों के बीच हालिया उच्चस्तरीय संपर्क और द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित होता है. सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई थी.

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत को महत्वपूर्ण, स्पष्ट और परिणामदायक बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से चर्चा करना हमेशा सुखद रहा है और दोनों नेताओं के बीच बातचीत ने एक बार फिर मोदी के राजनीतिक ज्ञान और दूरदर्शिता को प्रदर्शित किया.

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि दोनों देश अपने मित्र देशों के हित में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे.

भारत और रूस के संबंधों में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। सितंबर में BRICS सम्मेलन के दौरान मोदी और पुतिन ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी.

Latest news

Related news