Sunday, February 22, 2026

PATNA- दिन दहाड़े गोलियां से भूना गया एक शख्स, दबंग कई दिनों से दे रहे थे धमकी.

पटना सिटी: (अभिषेक झा ) में एक बार फिर से अपराधियों ने अपना हौसला दिखाते हुए एक व्यक्ति को सरेमाम गोलियो से छलनी कर दिया है. एक के बाद एक चार राउंड गोलियां चलाई गई. व्यक्ति की मौते पर मौत हो गई.

मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी स्थित प्यारेलाल मंदिर के पास का है. यहां बेखौफ अपराधियों (PATNA CRIME) ने अर्जुन प्रसाद नामक व्यक्ति पर बैक टू बैक 4 फायर किया . गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर गये ,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जमीन के लिए मिल रही थी धमकी

घटना की जानकारी देते हुए मृतक अर्जुन प्रसाद के बेटे ने बताया कि उसके पिता को कई दिनों से धमकी मिल रही थी. जिसके बाद आज उन्हें गोली मार दी गई. अर्जुन प्रसाद के बेटे ने कहा कि प्यारेलाल के बागमंडी के पास एक 16 कट्ठे का प्लॉट है. जिसमें 3 कट्ठे में उसके पिता मकान बनवा रहे थे. आज शाम 4:00 बजे मजदूरों  को पेमेंट देना था.मृतक अर्जुन प्रसाद जब निर्माण स्थल पर पहुंचे तो पहले से पहुंचे हुए आरोपियों ने उसे गोलीमार दी.  मृतक के बेटे ने इस घटना का आरोपी विजय यादव और उसके भांजे विकास यादव को बताया है. मृतक के बेटे ने कहा कि, उसके पिता जमीन से संबंधित केस को जीत लिए थे.

 हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस से मांगी थी मदद

जमीन का केस जीत जाने के बाद अर्जुन प्रसाद को लगातार धमकी मिल रही थी. इसके बारे में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  के यहां आवेदन भी दिया था और अपनी जान को खतरा बताया था. अर्जुन प्रसाद ने पहले ही बताया था कि  विजय यादव से उनकी जान को खतरा बना हुआ है, उसे गिरफ्तार किया जाए. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार मंगलवार को अर्जुन प्रसाद की हत्या गोली मारकर कर दी गई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी हुई है.

Latest news

Related news