गोरखा में बाढ़ से भारी तबाही, थेरांग नदी में उफान के बाद चार घर और झूला पुल बहा

काठमांडू/बीजिंग। नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी के उफान पर आने से भयानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने बूढ़ी गंडकी नदी बेसिन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ के तेज बहाव में चार मकान और एक सस्पेंशन ब्रिज बह गए। हालांकि, समय रहते जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए, जिससे किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में अब तक 1,344 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा से करीब 400 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका सीधा असर पर्यटन उद्योग पर पड़ रहा है और सितंबर से नवंबर के पीक सीजन में होटलों की बुकिंग रद्द हो रही हैं।

तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से 43 की मौत, 519 लापता

26 अगस्त को चीन-नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने और भीषण भूस्खलन के बाद आई तबाही में तिब्बत क्षेत्र के 43 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 519 लोग अभी भी लापता हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस आपदा से नेपाल और तिब्बत दोनों ही इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

Latest news

Related news