BHOJPURI CINEMA:यश कुमार-तनुश्री स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ की शूटिंग की तस्वीरें वायरल,जल्द रिलीज होगी फिल्म

पटना :  भोजपुरी फिल्म  (BHOJPURI FILM)  इंडस्ट्री में एक्शन स्टार के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता यश कुमार और अभिनेत्री तनुश्री की अपकमिंग फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’  की शूटिंग पूरी कर ली गई है. फिल्म (BHOJPURI FILM ) के तैयार होकर सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्म की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये तस्वीरें फिल् के सेट पर ली गई हैं.तस्वीरों में अभिनेता यश कुमार, अभिनेत्री तनु श्री और  अभिनेत्री  रक्षा गुप्ता की केमिस्ट्री वाली तस्वीर खूब पसंद की जा रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म पारिवारिक और सामाजिक संदेश देने वाली है .

BHOJPURI FILM

ऋद्धि फिल्म्स के एसोसिएशन से एक्चुअल मूवीज और मदज़ मूवीज निर्मित फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ को लेकर यश कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद हम एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसकी शूटिंग हमने पूरी कर ली है और हम इसे बड़े पैमाने पर लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा का मयार बदला है, लेकिन हमारी फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ एक बार फिर से भोजपुरी को एक उत्कृष्ट फिल्म देने वाली है. फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है. फिल्म में सभी ने जी – जान लगा कर काम किया है।

कहानी से लेकर गीत – संगीत और स्क्रीनप्ले के साथ प्रस्तुति भी फिल्म की भव्यता और क्वालिटी फिल्म से दर्शकों को रूबरू करवाएगी. फिल्म इसी साल रिलीज होगी. हम सभी अपनी इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं. यश कुमार ने कहा -आप सभी से बस इतना आग्रह होगा कि जब फिल्म हमारी सिनेमाघरों में आएगी, तब आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद पूरे मन से दीजिए.

गौरतलब है कि फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ के निर्माता समीर आफताब और अविनाश रोहरा हैं. निर्देशक प्रवीण कुमार गुडरी हैं. फिल्म में यश कुमार, तनुश्री, रक्षा गुप्ता, संजय पांडेय, जे नीलम,प्रकाश जैश, देव सिंह, सोनिया मिश्रा, उमाकांत राय, बबलू खान, राधे कुमार, प्रेरणा सुषमा मुख्य भूमिका में हैं. प्रकाश जैश फिल्म के को- प्रोड्यूसर है. म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा और डीओपी माही शेरला है. स्टोरी इंद्रजीत कुमार ने लिखी है.

 

 

Latest news

Related news