MP वक्फ बोर्ड का बड़ा एक्शन, इज्तेमा बाजार मामले में FIR

भोपाल।  मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. इज्तिमा बाजार पर एक्शन लेते हुए 28.91 करोड़ रुपये की आरआरसी (रिकवरी) जारी की गई. आरोप है कि वक्फ की संपत्तियों पर अवैध तरीके से बाजार लगाया जा रहा था और अवैध वसूली की जा रही थी. इसके साथ ही बोर्ड ने शाहीद अलीम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

क्या है पूरा मामला?

ये पूरी कार्रवाई वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जे के मामले में की गई है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा करके कई दुकानों को किराये पर दे दिया. इसके साथ ही इन दुकानों से मालिकाना हक के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई. इसी को लेकर वक्फ बोर्ड ने कार्रवाई की है। 

पुलिस मामले की जांच करेगी

एमपी वक्फ बोर्ड ने शाहीद अलीम और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब इस मामले की जांच पुलिस करेगी. बोर्ड ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि वक्फ की संपत्ति से अर्जित आय का उपयोग निजी स्तर पर नहीं किया जा सकता है। 

इज्तिमा बाजार का क्या होगा?

बोर्ड का कहना है कि इज्तिमा बाजार को बंद नहीं किया जाएगा. ये बहुत प्रसिद्ध बाजार है. इसे नियमों के मुताबिक संचालित किया जाएगा. लोगों को मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही संपत्ति से प्राप्त राजस्व का इस्तेमाल निश्चित उद्देश्यों के लिए होगा। 

Latest news

Related news