Parliament LIVE: मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, संसद परिसर में ‘चोर आया, चोर आया’ के गूंजे नारे

Parliament LIVE: संसद का मॉनसून सेशन गुरुवार को तनावपूर्ण तरीके से खत्म हो गया. सरकार और विपक्ष के बीच स्टूडेंट प्रोटेस्ट और पुलिस एक्शन पर जवाबदेही की मांग को लेकर गतिरोध बना रहा. सेशन के आखिरी दिन पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में पहुंचे.

Parliament LIVE: लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सदन में पहुंचे. ऐसा माना जा रहा है कि विपक्ष खासकर नेता विपक्ष राहुल गांधी के इस दावे की पीएम और गृहमंत्री सदन में तो आए लेकिन सिर्फ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गान के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थागित कर दिया गया

राज्यसभा ने सेशन के आखिरी दिन माइंस एंड मिनरल्स अमेंडमेंट बिल पास किया

राज्यसभा ने गुरुवार को माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 पास कर दिया, जिससे अपर हाउस में यह कानून पास हो गया.
इस बिल का मकसद मिनरल एक्सप्लोरेशन और डेवलपमेंट, खासकर ज़रूरी और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स को आसान बनाना है, साथ ही माइनिंग लीज़ होल्डर्स को ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देना है.

“56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर”- विपक्ष ने किया प्रदर्शन

संसद परिसर में, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने एक खिलौना बंदर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और नारा लगाया, “56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर.”

संसद परिसर में पक्ष विपक्ष फिर आए आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन बुधवार की तरह एनडीए और विपक्ष के सांसद आपने सामने आ गए. विपक्षी सांसद दिल्ली में हाल ही में हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन के भीतर सीधे जवाब और बयान की मांग कर रहे थे. विपक्ष अयोध्या राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं पर सदन में विस्तृत चर्चा कराने पर अड़ा था.
वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी को निशाना पर लिया और सांसदों ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाया. दोनों पक्षों के सांसदों के बीच तीखी बहस और आमने-सामने आकर प्रदर्शन करने के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. किसी भी प्रकार के शारीरिक टकराव को रोकने के लिए संसद के सुरक्षाकर्मियों (सिक्योरिटी गार्ड्स) को दोनों पक्षों के बीच ढाल बनकर खड़ा होना पड़ा.

पहली बार देखा है कि सरकार प्रोटेस्ट कर रही है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी ने कहा-मैंने पहली बार देखा है कि सरकार प्रोटेस्ट कर रही है. ये नया दृश्य है.

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मामला राज्यसभा में उठा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…मैं हल्द्वानी में था, जहाँ मैंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. वहाँ लाखों लोग मौजूद थे. उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया, मैंने केवल सरकार से जुड़े मुद्दों को दोहराया. लेकिन मेरे भाषण के बाद, बीजेपी के लोगों ने उस मंच को ‘शुद्ध’ करने के लिए वहाँ हवन किया… क्या लोकतंत्र में ऐसा होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं विपक्ष का नेता हूं…”

जेपी नड्डा ने ‘शुद्धिकरण’ की रस्म की निंदा की, जांच का वादा किया

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में किए गए शुद्धिकरण की निंदा की.
नड्डा ने कहा कि BJP खड़गे और उनकी भावनाओं का सम्मान करती है और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें-हरिद्वार में कांवड़ियों ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, घाटों पर जमा हुआ 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

Latest news

Related news