JPSC-JSSC Student Protest 18 Day रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन का आज 18वां दिन (सोमवार, 10 अगस्त) है। इस प्रदर्शन के दौरान आज विधानसभा घेराव के समय प्रशासन और छात्रों के बीच भारी संघर्ष और तनाव की स्थिति देखने को मिली.
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | A student climbs atop Police barricading and dances, as Police use water cannon to disperse student protesters who are taking out a ‘Vidhan Sabha Gherao’ march. pic.twitter.com/CUKmBLsMDs
— ANI (@ANI) August 10, 2026
JPSC-JSSC Student Protest 18 Day :कंटीली बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े छात्र
जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सीमा सुरक्षा जैसे कड़े कंटीले तारों की मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई थी। हालांकि, भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्र तीसरी बैरिकेडिंग को भी पार करके झारखंड विधानसभा की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
एंबुलेंस से पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो और शहीद मैदान में जमावड़ा
इस उग्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस के जरिए विधानसभा मार्च के लिए रवाना हुए। शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद उनके सहयोगियों ने उन्हें कंधों पर उठाया और एचईसी स्थित शहीद मैदान तक पहुंचाया, जहां छात्रों का जोश और समर्थन चरम पर नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम के चलते राजधानी के इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क और तनावपूर्ण बनी हुई है।

