Thursday, February 26, 2026

जम्मू कश्मीर के रोड नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनायेंगे–नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री

श्रीनगर  :जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के श्रीनगर – बनिहाल खंड (Zojila tunnel) का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा , केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के साथ मुआयना किया.

जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए (zojila tunnel) 35,000 करोड़ रुपए की लागत से 3 कॉरीडोर बनाए जा रहे है. इसके अंतर्गत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरीडोर में श्रीनगर से बनिहाल खंड का समावेश होता है.16,000 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी लंबाई का यह 4-लेन मार्ग बनाया जा रहा है. इसमें से 210 किमी मार्ग का 4-लेन पूरा हुआ है, जिसमें 21.5 किमी की 10 टनल भी शामिल है. केंद्रीय परिवहन सड़क परिवहन मंत्री मनीतीन गडकरी ने बताया कि 2014 से लेकर 203 तक जम्मू कश्मीर में 27 टनल का निर्माण हो रहा है. परिहन मंत्री ने बताया कि दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक जोजिला टनल (Zojila Tunnel) इस टनल को बनाने में तीन बार टेंडर किया गया, जिसके जरिये पांच हजार करोड़ रुपये की बचत की गई.

जोजिला टनल (Zojila Tunnel) की कुल लंबाई 13.14 किलोमीटर है. इस क्षेत्र में संभवित भूस्खलन की बाधा को दूर करने के लिए इस मार्ग को 4-लेन करने की डिजाइन भू-तकनीकी और भू-वैज्ञानिक जांच के आधार पर की गई है. जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं.

इस मार्ग के निर्माण से जम्मू और श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी होगी. श्रीनगर से जम्मू आने-जाने में 9-10 घंटों का लगने वाला समय घटकर 4 से 5 घंटे हो जाएगा. रामबन और बनिहाल के बीच 40 किमी 4-लेन मार्ग के एक कैरिज-वे का काम जून 2024 तक पूरा होगा, जिससे श्रीनगर की यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी.

 

Latest news

Related news