केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai के काफिले पर हमले की खबर, पुलिस ने किया खंडन

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा में चूक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि मंत्री के काफिले पर लाठी से वार किया गया है जिसमें उनके काफिले में शामिल गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं.

काफिले पर लाठी चला दिया

जानकारी के अनुसार  मुजफ्फरपुर देवरिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर सरैया चौक पर एक युवक ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय  Nityanand rai के काफिले पर लाठी से वार किया. इस हमले में के काफिले में शामिल दो गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस दौरान लाठी टूटने से युवक भी घायल हो गया. हालांकि हमला करने वाला युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है.

मानसिक रूप से बीमार युवक

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पूर्वी चंपारण के सरोतर से पटना जा रहे थे. इसी दौरान साहेबगंज की ओर से जैसे ही मंत्री का काफिला विशुनपुर सरैया चौक पहुंचा.उसी वक्त एक युवक ने लाठी से अटैक कर दिया. तब तक गृह राज्यमंत्री की गाड़ी आगे निकल चुकी थी. हमले में काफिले में चल रही दो गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, इस दौरान मंत्री का काफिला रुका नहीं.

पुलिस ने घटना का किया खंडन

हलांकि मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस घटना का खंडन किया है. आईजी की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है. पुलिस के मुताबिक जब काफिला गुजर रहा था उस वक्त लाठी से लैस एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था. उसकी हरकत संदिग्ध लग रही थी. आईजी का कहना है कि उस व्यक्ति ने लाठी नहीं चलाई . ना ही काफिले की कोई गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है. मुजफ्फरपुर पुलिस इस खबर का खंडन करती है.

muz police tweet
muz police tweet

Latest news

Related news