लोगों की हर समस्या का समाधान होगा : गोरखपुर में सीएम योगी का जन सेवा अभियान जारी

गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने जनता दर्शन का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने लगभग 150 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं.
मुख्यमंत्री ने समस्या लेकर आए लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी.” उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए.

सीएम ने अपराध और जमीन कब्जे पर दिए सख्त निर्देश

अपराध और जमीन पर जबरन कब्जा संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वाले प्रार्थना-पत्रों पर अस्पतालों से अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा. अनुमान मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

सीएम ने बच्चों को दुलारा, महिलाओं को आश्वासन

जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं. मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाकर दुलारा, चॉकलेट बांटे और आशीर्वाद दिया.

सीएम Yogi Adityanath ने गोशाला पहुंचकर की गोसेवा

जनता दर्शन के बाद सीएम योगी मंदिर की गोशाला पहुंचे. उन्होंने गोवंश को नाम लेकर पुकारा। उनकी आवाज सुनते ही गायें दौड़ती हुई पास आईं. मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर हाथ फेरा, हाथों से गुड़ खिलाया और गोशाला कर्मियों को देखभाल के निर्देश दिए।यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की जन-सेवा और गो-सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है. सीएम का गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने कल तक का समय मांगा’-…

Latest news

Related news