Rahul Gandhi Protest: मंगलवार को, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के सरकारी घर 7, लोक कल्याण मार्ग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, तो सरकार शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार दिखी. यह प्रदर्शन स्टूडेंट्स के मार्च पर पुलिस कार्रवाई के एक दिन बाद हुआ.
Rahul Gandhi Protest: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे थे मनाने
मामले से जुड़े लोगों ने HT को बताया कि प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि सरकार बुधवार को छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है.
हालांकि, पता चला है कि कांग्रेस एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर PM नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की अपनी मांग पर अड़ी हुई है.
राहुल गांधी की जनता से अपील, हमारे धरने में शामिल हों
मंत्री से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर जनता से धरने में पहुंचने की अपील की. राहुल ने लिखा, “छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.”
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस ने की धक्का-मुक्की
इससे पहले 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस ने धक्का मुक्की की. कांग्रेस ने इसका एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, “सांसदों को घसीटा जा रहा है, उन्हें मारा जा रहा है. नरेंद्र मोदी की पुलिस गुंडों की तरह बर्ताव कर रही है. बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद @DrMdJawaid1 जी को पुलिस के गुंडे ने मारा और उन्हें घसीटकर जमीन पर गिरा दिया. जावेद जी का कहना है- “ये गुंडागर्दी का राज है, गुंडों की सरकार है.””
सांसदों को घसीटा जा रहा है, उन्हें मारा जा रहा है। नरेंद्र मोदी की पुलिस गुंडों की तरह बर्ताव कर रही है।
बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद @DrMdJawaid1 जी को पुलिस के गुंडे ने मारा और उन्हें घसीटकर जमीन पर गिरा दिया।
जावेद जी का कहना है- “ये गुंडागर्दी का राज है, गुंडों की… pic.twitter.com/kEsHeQsNAF
— Congress (@INCIndia) July 21, 2026
कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के लोग बिना वर्दी के नेताओं से धक्का मुक्की कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में जिस तरह कल छात्रों को मारा-पीटा गया, वो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से निपटने के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं.

