Wednesday, March 11, 2026

लखनऊ: 9 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार जरुकता फैला रहा है, इसके बावजूद लगातार महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराध देखने को मिलते हैं .इसी तरह का एक मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साने आया जहां एक 9 साल की  नाबालिग बच्ची के साथ उसी के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया  है.

डीसीपी नार्थ कासिम अब्दी ने बताया इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसमें इंदिरा नगर पुलिस ने 354(ख) व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी हफीज अहमद ऊर्फ गोलू को हिरासत में ले लिया गया है और बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है आगे जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी पुलिस द्वारा की जाएगी.

Latest news

Related news