Amritpal 2nd video:खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने जारी किया नया वीडियो, कहा भगोड़ा नहीं, बागी हूं..

दिल्ली :पंजाब पुलिस का भगोड़ा खालिस्तानी समर्थकअमृतपाल एक के बाद एक वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देने में लगा हुआ है. अमृतपाल ने  एख दिन बाद ही फिर से नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वो कह रहा है कि वो भगोड़ा नहीं है बल्कि बागी है. वो जल्द ही सभी के सामने आयेगा.

ताजा वीडियो में एक बार फिर से वो सरकार के खिलाफ जहर उगलता नजर आया है. उसने पुलिस और सरकार को धमकी देते हुए कहा कि जिसे जो करना है कर ले वो किसी ने नहीं डरता है.

वीडियो में अमृतपाल अपने परिवार से कह रहा है कि वो जिस रास्ते पर चल रह है वो कांटों से भरा है. उसने एक बार फिर से ताजा वीडियो में भी अकाल तख्त से शरबत खालसा बुलाने की बात कही है.

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने इस वीडियो में भी युवाओं पर खास जोर दिया है और कहा कि मुझे खुशी है कि मैं कौम के लिए कुछ कर पा रहा रहा हूं.

अमृतपाल ने अपने ताजा वीडियो के माध्यम से  साफ किया है कि वो पुलिस की हिरासत मे नहीं है बल्कि बाहर है. वो देश छोड़कर जाने वाला नहीं है.

एक दिन पहले ही जारी किया था वीडियो

अमृतपाल ने 29 मार्च को भी यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया था जिसमे शरबत खालसा बुलाने की अपील की थी. इस वीडियो में भी अमृतपाल ने सरकार के खिलाफ जहर उगला था.

क्या है सरबत खालसा

सरबत खालसा सिख धर्म अनुयायियों की वो सभा है जिसमें  अलग अलग संगठन के लोग जमा होते हैं और धर्म पर आये कि तरह की संकट के बारे में हल की तलाश के लिए चर्चा करते हैं.

ये भी पढ़े :-

Amritpal:नये गेटअप में दिल्ली में दिखा अमृतपाल,अवैध हिरासत के मामले में ‘वारिश पंजाब दे’ के वकील को लगी फटकार

अपने पिछले वीडियो में अमृतपाल ने दुनिया भर के सिख संगठनों से बैसाखी के मौके पर सरबत खालसा  मे जुटने की अपील की थी.उसने कहा कि दुनिया भर के सिखों को एक साथ आना होगा. हमारी कौम लंबे समय से छोटे मोटे मुद्दो पर मोर्चा खोलने में उलझी हुई है.. अगल हमें एक पंजाब के मामलों के हल करना है तो एक मंच पर आना होगा.

ये भी पढ़ें : –

पंजाब से भागकर दिल्ली के रमेश पार्क में छिपा हुआ था अमृतपाल सिंह, CCTV वीडियो से हुआ खुलासा

 

अमृतपाल के नये वीडियो  से एक बार फिर से बवाल मच गया है. तमाम नाकेबंदी और सख्ती बावजूद पुलिस के हात खाली हैं और वो अपने मनसूबे किसी ना किसी तरह से  लोगों  तक पहुंचा रहा है.

 

Latest news

Related news