Sunday, February 22, 2026

Ram Navami: राम नवमी पर दो बड़े हादसे, इंदौर में टूटी मंदिर की बावड़ी , तो आंध्र प्रदेश में वेणुगोपाला स्वामी मंदिर में लगी आग

रामनवमी के दिन दो बड़े हादसों की खबर आ रही है. पहली खबर मध्य प्रदेश के इंदौर से है जहां पटेल नगर इलाके में झूलेलाल मंदिर की बावड़ी गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के समय बावड़ी की छत पर काफी लोगों की भीड़ हो गई थी. क्योंकि बावड़ी बहुत पुरानी थी वो इतना बोझ सह नहीं पाई. घटना में 25 लोगों के बावड़ी में गिरने की खबर हैं. जिसमें से 10 को निकाल लिया गया है.
पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है पीएम ने ट्वीट कर कहा कि “इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली. राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है. मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है.”

आंध्र प्रदेश के मंदिर में लगी आग

वहीं दूसरी खबर आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी इलाके की है. यहां वेणुगोपाला स्वामी मंदिर में राम नवमी के उत्सव के दौरान आग लग गई. बताया जा रहा है कि मंदिर में राम नवमी के उत्सव के लिए पंडाल लगाया गया था. इसी पंडाल में आग लगी है. जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है. आग कितनी भयंकर है आप देख सकते है. कुछ ही पलो में उसने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया.

Latest news

Related news