दिल्ली :राहुल गांधी के घर का पता जल्द बदलने वाला है.सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को उनके सरकारी आवास 12,तुगलक लेन को खाली करने का नोटिस दे दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी को सरकारी आवास खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का आदेश दिया है. ये आवास राहुल गांधी को एक महीने के भीतर खाली करना है . हलांकि ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. राहुल गांधी को सरकारी आवास एक सांसद के तौर पर आवंटित की गई थी. अब जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी हई है तो उन्हें सरकारी अवास खाली करना ही होगा.

