Bengal Elections: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चार वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस आयुक्त शामिल हैं.
Bengal Elections: DGP समेत इन अधिकारियों का हुआ तबादला
चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव की तारीखों के एलान के एक दिन बाद प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े फेर बदल किए. चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव से पहले 4 आईपीएस के साथ ही डीजीपी भी बदल डाले. इसके अलावा राजधानी कोलकाता के पुलिस आयुक्त भी बदल दिए गए हैं.
1992 बैच के IPS ऑफिसर सिद्ध नाथ गुप्ता, पश्चिम बंगाल के नए DGP के तौर पर पीयूष पांडे की जगह लेंगे. अजय कुमार नंद, कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर के तौर पर सुप्रतिम सरकार की जगह लेंगे.
करेक्शनल सर्विसेज़ के DG और ADG लॉ-एंड-ऑर्डर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. नटराजन रमेश बाबू नए DG करेक्शनल सर्विसेज़ होंगे और अजय मुकुंद रानाडे को नया ADG लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है.
बंगाल में चुनाव बिना हिंसा और शांति से कराने बदले गए पुलिस अधिकारी- ECI अधिकारी
ECI के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बिना हिंसा और शांति से होंगे. इसी मकसद को पूरा करने के लिए, ECI ने राज्य में सीनियर पुलिस अधिकारियों को अपॉइंट और ट्रांसफर किया है, जिसमें राज्य पुलिस के DGP और कोलकाता पुलिस के CP शामिल हैं.”
ये भी पढ़ें-होर्मुज संकट में ट्रंप को बड़ा झटका, जापान-ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने युद्धपोत भेजने से किया इनकार

