दिल्ली :विकासपुरी में पुलिस कैंपस के अंदर मिली हेड कांस्टेबल की मिली..

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन के कैंपस के अंदर एक हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल अभय ने आज दोपहर 3:00 बजे के आसपास अपनी MP5 गन इशू कराई थी जिसके कुछ देर बाद उस गन से अभय की चेस्ट में गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गयी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभय के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण से यह बता पाना काफी मुश्किल है कि उसने सुसाइड किया है या एक्सीडेंटल गोली लगी है.फिलहाल  दोनों एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल दिल्ली पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही है.

Latest news

Related news