ओमान तट के पास डूबे भारतीय जहाज विराट-1 के क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू जारी, सभी 14 क्रू मेंर्बस सुरक्षित

Oman VIRAT 1 Incident : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय समुद्री क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रविवार को ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल (MSV) विराट-1 ( VIRAT 1) के डूबने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है. जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद वह समुद्र में डूब गया, जिसके बाद भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

Oman VIRAT 1 Incident:ओमान के तट के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील पूर्व में हुई. जहाज पर कुल 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. हादसे के बाद ओमान के अधिकारियों, अमेरिकी नौसेना और आसपास मौजूद व्यावसायिक जहाजों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते समुद्री गतिविधियों पर पहले से ही विशेष नजर रखी जा रही है. घटना के लेकर सरकार ने जानकारी दी है कि सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं.

इंजन में खराबी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विराट-1 के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद जहाज में पानी भरना शुरू हो गया. स्थिति लगातार बिगड़ती गई और जहाज डूबने की कगार पर पहुंच गया.

जहाज से संकट का संदेश मिलने के बाद अमेरिकी नौसेना ने तटीय अधिकारियों को तत्काल सतर्क किया और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय कर दिया.

अमेरिकी नौसेना ने संभाला मोर्चा

बचाव अभियान के तहत अमेरिकी नौसेना ने अपने P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट को घटनास्थल पर भेजा. विमान ने जहाज के आसपास एक लाइफ राफ्ट गिराया और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की.

इसके अलावा अमेरिकी नौसेना ने सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे वाले व्यापारी जहाज MV Jabal Ali 9 के साथ भी समन्वय स्थापित किया, ताकि फंसे हुए क्रू मेंबर्स को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके.

जहाज डूबने से पहले लाइफ राफ्ट पर पहुंचे क्रू सदस्य

जब विराट-1 पूरी तरह डूबने लगा तो जहाज पर मौजूद क्रू सदस्यों ने लाइफ राफ्ट का सहारा लिया. समुद्र में फंसे इन लोगों को बचाने के लिए कई एजेंसियों ने मिलकर अभियान चलाया.

बचाव दल लगातार क्रू सदस्यों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश करता रहा.

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल विराट-1 से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है.

दूतावास के अनुसार जहाज पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. इनमें से 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. शेष तीन लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय दूतावास ने कहा है कि ओमान के अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. बचाव अभियान को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

फिलहाल सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं और उम्मीद की जा रही है कि बाकी बचे क्रू सदस्यों को भी जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.

बढ़ी समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर समुद्री सुरक्षा और जहाजों की तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर ऐसे समय में जब खाड़ी क्षेत्र पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रहा है, समुद्री मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की अहमियत और बढ़ गई है.

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक अधिकांश भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है और बाकी लोगों को बचाने के लिए अभियान लगातार जारी है.

Latest news

Related news