कंगना रनौत ने एक बार फिर से दिलजीत दोसांझ को छेड़ा, क्या फिर होगा ट्वीटर वार?

दिल्ली : पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच बॉलीवुड एक्टर कांगना रनौत का पोस्ट चर्चा में है. कंगना रनौत ने पंजाबी एक्टर और गायक दिलजीत दोसांझ को निशाने पर लेते  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है.

कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार तक करने की मांग कर डाली है.

 

KANGNA PALS
KANGNA ATTACK ON DALJEET DOSANJH

कंगना ने इंस्टाग्राम पर पंजाब पुलिस द्वारा ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे एक मीम का उदाहरण देते हुए दलजीत दोसाझ को टैग किया है और लिखा है कि दिलजीत जी ‘पल्स आगई पल्स’

KANGNA RANAUT
KANGNA ATTACK ON DALJEET DOSANJH

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर दिलजीत को टैग करते हुए लिखा ‘सिर्फ कह रही हूं’ अपने पोस्ट में खालिस्तान स्टिकर जोड़ा है जिसमें जिसमें क्रॉस लगा हुआ है.इसे कैप्शन देते हुए कंगना ने लिखा है है –दिलजीत जी दोसांझ जी पोल्स आ गई पोल्स.

दरअसल पंजाब में इन दिनों पुलिस खालिस्तान समर्थकों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. अमृतपाल के समर्थकों और उनसे जुड़े लोगों को जेल मे भरा जा रहा है. कंगना ने एक अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, खालिस्तानियों का समर्थन करने वाले सभी लोग याद रखें अगला नंबर तुम्हारा है, पोल्स आ चुकी है. ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था. देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी.

दरअसल कंगना रनौत और दलजीत दोसांझ का ट्वीटर वार 2021 में भी खूब चला था. जब कंगना और दलजीत दोसांझ खालिस्तान के मुद्दे पर ही एक दूसरे से उलझ चुके हैं.

KANGNA TWEET

इससे पहले किसान आंदोलन के समय भी कंगना रनौत दलजीत दोसांझ को ट्वीटर पर अपना निशाना बना चुकी है. किसान आंदोलन के दौरान पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद दलजीत ने एक गाना रिहाना को डेडिकेट किया था. इसके बाद क्या था , कंगना ने दलजीत को निशाने पर ले लिया और लंबे समय तक उसपर देश विरोधी होने का आरोप लगाती रही.

KANGNA DALJEET DOSANJHKANGNA DALJEET

 

कंगना रनौत के ताजा ट्टीट ने एक बार फिर से 2021 के लंबे ट्टीटर वार की याद दिली दी है. हलांकि अभी फिलहाल दलजीत दोसांझ की तरफ से कंगना के इस ट्टीट का कोई रिप्लाइ नहीं आया है. अब देखना होगा कि कंगना रनौत के इस ट्टी का जवाब दलजीत क्या देते हैं., देते भी हैं या नहीं…..

Latest news

Related news