Bihar Assembly: कानून व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में बीजेपी का हंगामा, यूपी का योगी मॉडल लागू करने की हुई मांग

बिहार विधानसभा में सोमवार को फिर हंगामा देखने को मिला. शून्य काल के दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा किया. बीजेपी विधायक मुजफ्फरपुर राहुल सहनी हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री नीतीश से जवाब देने की मांग कर रहे है.

ज़मा खान ने कहा हमारी सरकार सभी अपराधियों के लिए है सख्त

वहीं सदन के बाहर मंत्री ज़मा खान ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि वह कहीं और कि बात नहीं करते, उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है. उनकी सरकार किसी भी अपराधी पर कार्रवाई करने से पहले उसका जाति-धर्म से नहीं देखती है.

ये भी पढ़ें- Patna junction: पटना जंक्शन के LED स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चली, RPF ने विज्ञापन…

Latest news

Related news