दिल्ली:मंगोलपुरी फ्लाइओवर के पास हुई घटना का दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कहा DP को जारी करेंगे नोटिस

 दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का एक लड़की को पीटता हुआ गाड़ी में ज़बरदस्ती बिठाता हुआ नजर आ रहा है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामला शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास का है. एक कॉलर ने पीसीआर कॉल करके ये जानकारी दी कि एक लड़का एक लड़की को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बिठा रहा है, कॉल करने वाले ने पुलिस को गाड़ी नंबर भी बताया किया.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरु की तो पता चला कि ये कार रोहिणी से विकासपुरी के लिए प्राइवेट कार एजेंसी उबर से बुक की गई थी.

 इसमें दो लड़के और एक लड़की थे. रास्ते में दोनों लड़कों के साथ लड़की की किसी बात को लेकर बहस हुई. बात हाथापाई पर पहुंच गई.इस झगड़े के बाद लड़की वहां से निकलना चाह रही थी . वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनो लड़के जबरन उसे कार में बिठाने की कोशिश कर रहे हैं. लड़का उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. पुलिस मामले की छनबीन में लगी है कि आखिर ऐसा क्या था कि दोनों लड़के अपने साथ आई लड़की के साथ मारपीट करने पर उतारु हो गये?

दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस घटना का दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और ट्टीटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि महिला आयोग आयोग इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहा है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लिखा है कि महिला आयोग ये तय करेगा कि वीडियो में दिख रहे दोनो युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो  

Latest news

Related news