बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भगवा लहर,पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय,नीतीन नबीन का सराहा

BJP Victory Celebration नई दिल्ली : लोकतंत्र के महापर्व यानी विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के साथ ही देश की राजनीति का केंद्र अब दिल्ली बन गया है. पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन के शानदार प्रदर्शन ने दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय को उत्सव के मैदान में बदल दिया है.

भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले पार्टी के अध्यक्ष नीतीन नबीन को कुछ इस तरह से सराहा. दरअसल नीतीन नवीन के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से ये पहला मौका है जब पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत का सेहरा  नीतीन नबीन के सिर बांधा

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में सुबह से ही हलचल तेज है. बंगाल चुनाव में जीत के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने वाले गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता कार्यालय पहुंच चुके हैं. कार्यालय के बाहर समर्थकों का तांता लगा हुआ है, जो ढोल-नगाड़ों और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं.

पीएम मोदी का संबोधन: कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

ताजा अपडेट के अनुसार, आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस जीत को ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत बताते हुए भविष्य की राजनीति का रोडमैप पेश करेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी बंगाल में मिली ऐतिहासिक बढ़त और असम में सत्ता बचाने की कामयाबी को जनता के विश्वास की जीत के रूप में रेखांकित करेंगे.

तीन राज्यों का रिपोर्ट कार्ड

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने 200 सीटों के आंकड़े के करीब पहुंचकर ममता बनर्जी के किले में सेंध लगा दी है. उत्तर बंगाल और औद्योगिक क्षेत्रों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है लेकिन फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है.

असम: ‘डबल इंजन’ की सरकार पर जनता ने फिर भरोसा जताया है. भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रहा है.

पुड्डुचेरी: यहाँ भी NDA (भाजपा-AINRC गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने की तैयारी कर ली है.

                                                                                                                                       
सोशल मीडिया पर बंगाल में  पोस्टपोल वायलेंस की खबर वायरल       

एक तरफ जहां दिल्ली में भाजपा जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जो केंद्रीय गृहमंत्री के दावों की धज्जियां उडाती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के नेता कुछ तस्वीरें जारी कर रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी में बीजेपी के कार्यकर्ता बेकाबू होकर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. हलांकि पश्चिम बंगाल में पोस्ट पोल वायलेंस के इतिहास को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए  केंद्रीय बल अगले एक महीने तक राज्य में मौजूद रहेंगी लेकिन यहां देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षा बलों की मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ता तोड़ फोड़ कर रहे हैं.

( द भारत नाउ इस तस्वीर की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है, ये तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है.)

Latest news

Related news