संभल : मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है . यहां पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार संजय राणा को सरकारी काम में बाधा डालने , बीजेपी नेता गुलाब देवी के साथ बदसलूकी करने, बीजेपी नेता के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है.इस मामले में संभल को चंदौसी थाने मे केस दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला
13 मार्च को संभल के बुधनगर में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में एक लोकल पत्रकार (यू ट्वूबर) मंत्री गुलाब देवी से सवाल करने लगा. सवाल ये था कि आपने चुनाव से पहले यहां की सड़क को ठीक करने का वादा किया था, कहा था कि चुनाव जीतने के बाद फिर से आयेंगी, आपने मंदिर पर खड़े होकर शपथ लिया था लेकिन ना तो गांव में सड़क बनी और ना आप वापस आई ? पत्रकार संजय राणा ने अपने पत्रकार का धर्म निभाते हुए स्थानीय समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराने की कोशिश की , लेकिन पत्रकार के सवाल मंत्री जो को ठीक नहीं लगे और उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप मीडिया की तरह सवाल कीजिये. मंत्री महोदय के सहयोगियों से पत्रकार की बहस हुई औऱ लगभग हंगामे की स्थिति हो गई. बाद में इसी मामले पर बीजेपी के एक स्थानीय कार्यकर्ता ने संजय राणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और आज संजय राणा की गिरफ्तारी हो गई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संभल के पत्रकार संजय राणा पर जिस मामले में केस दर्ज हुआ है और उसे गिरफ्तार किया गया है , उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में पत्रकार संजय राणा बीजेपी नेता गुलाब देवी से सवाल करता हुआ नजर आ रही है. राणा एक पत्रकार के नाते इलाके में किये गये वादे के मुताबिक काम ना होने पर सवाल करता हुआ नजर आ रहा है.
पत्रकार संजय राणा ने कहा – सारे आरोप झूठे
पत्रकार संजय राणा ने गिरफ्तारी के समय कहा कि उसपर लगाये गये आरोप गलत है. उसने नेता जी से जो सवाल किया है उसकी रिकार्डिंग सबके सामने है.
समाजवादी पार्टी ने उठाया मुद्दा, लगाया बीजेपी पर आरोप
‘संभल में ग्राउंड रिपोर्टर संजय राणा ने BJP सरकार में मंत्री गुलाब देवी से विकास के मुद्दे पर सवाल पूछे तो मंत्री महोदया ने पत्रकार को जेल में डलवा दिया ये BJP सरकार में अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही नहीं तो और क्या है ? BJP सिर्फ चाटुकार पत्रकारिता चाहती है ,सवाल पूछना मना है ?’
संभल में ग्राउंड रिपोर्टर संजय राणा ने BJP सरकार में मंत्री गुलाब देवी से विकास के मुद्दे पर सवाल पूछे तो मंत्री महोदया ने पत्रकार को जेल में डलवा दिया
ये BJP सरकार में अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही नहीं तो और क्या है ?
BJP सिर्फ चाटुकार पत्रकारिता चाहती है ,सवाल पूछना मना है ?👇 pic.twitter.com/Ye3lsvtznO
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) March 13, 2023

