“बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का”-7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के एलान पर बोले केजरीवाल

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबरों पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का”

Arvind Kejriwal ने X पर पोस्ट लिख दी प्रतिक्रिया

आप के 10 में से 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबर पर पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने एक छोटा सा पोस्ट लिख अपनी बात खत्म की. केजरीवाल ने लिखा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का”-

पंजाब के साथ ग़द्दारी करने 7 सांसदों को राज्य माफ़ नहीं करेगा -संजय सिंह.

वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने शाम प्रेस वार्ता में कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी… आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है… प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है”
संजय सिंह ने कहा-पंजाब के साथ ग़द्दारी करने वाले इन 7 सांसदों को राज्य के लोग कभी माफ़ नहीं करेंगे.

इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया- अनुराग ढांडा

राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के BJP में शामिल होने की घोषणा पर AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया. पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है. इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते. वहां आप की सरकार वापस आने वाली है. 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं. सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं.”

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद जा रहे है बीजेपी

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वो अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं. चड्ढा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़े फैसले की जानकारी दी, जिससे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के अस्तित्व पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

राघव चड्ढा समेत इन सांसदों ने केजरीवाल का साथ छोड़ा

राघव चड्ढा अकेले बीजेपी में नहीं जा रहे हैं, बल्कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई ‘फायर ब्रांड’ चेहरे भी शामिल हैं. चड्ढा के मुताबिक, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, क्रिकेट दिग्गज हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ बीजेपी का दमन थमेंगे.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में बड़ा सियासी उलटफेर! राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत AAP के 7 सांसद BJP में होंगे शामिल

Latest news

Related news