दिल्ली : दिल्ली में आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल कैबिनेट में नये मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है.आतिशी ने मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन की जगह ली है.
पदभार ग्रहण करने के साथ साथ उनके विभागों का भी बंटबारा कर दिया गया है. आतिशी को शिक्षा , PWD, बिजली और पर्यटन विभाग मिला है. आतिशी इससे पहले शिक्षा मंत्रालय में मनीष सिसोदिया की सलाहकार रह चुकी है. वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य , शहरी विकास , जल और उद्योग विभाग मिला है. सौरभ भारद्वाज इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी है.
आपको बता दें कि दिल्ली में ये दो मंत्री पद दो मंत्रियो के जेल जाने के बाद से खाली थे. दिल्ली के वित्त और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई की गिरफ्त में हैं,और फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल मे बंद हैं. वहीं दिल्ली के स्वास्थ मंत्री रहे सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से ज्यादा समय से तिहाड़ जेल में बंद हैं.
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार से अपने मंत्रियों के इस्तीफे कलेने की मांग कर रहा था. इस देखते हुए मनीष सिसोदिया औऱ सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
दोनों मंत्रियों को उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम अरविंग केजरीवाल भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीटर पर दोने नये मंत्रियों क बधाई दी. बधाई देते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा मनीष जी और सत्येंद्र की जी के अच्छे कामों के आप दोनों को आगे बढ़ाना है .
नयी ज़िम्मेदारियों सँभालने पर आतिशी जी और सौरभ जी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें। मनीष जी और सत्येंद्र जी के अच्छे काम को आप दोनों को आगे बढ़ाना है। लोगों की आप दोनों से बहुत उम्मीदें हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2023
शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशी ने कहा कि सरकार ने झूठे केस में दिल्ली सरकार के दो मंत्रियो को जेल में डाल दिया है, जब तक वो जेल से छूट कर आ नहीं जाते तब तक हम उनके जिम्मेदारी निभायेंगे
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों को झूठे Cases में Jail में डाल दिया है
जब तक वो रिहा होकर नहीं आते हैं, हम उनकी ज़िम्मेदारी निभाएंगे
उनके वापस आने पर वही दोनों फिर से शिक्षा और स्वास्थ्य का काम संभालेंगे।
— @AtishiAAP pic.twitter.com/BaRoLbGkEX
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 9, 2023
वहीं सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के बढाई संदेश को टैग करते हुए लिखा है मनीष जी और जैन साहब बड़े भाई हैं, दिल्ली का कम रुकेगा नहीं चलता रहेगा.
सर, हम आपके शिष्य हैं। मनीष जी और जैन साब हमारे बड़े भाई हैं। आज केंद्र से षड्यंत्र करके उनको जेल में डाला है। वे जल्द बाहर आयेंगे और अपना काम सम्भालेंगे। इस कठिन समय में आपने जो ज़िम्मेदारी दी है , उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। उनका काम रुकेगा नहीं , दिल्ली का काम रुकेगा नहीं । https://t.co/VnqVlluOQX
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 9, 2023

