Wednesday, February 18, 2026

सऊदी हुकूमत के खिलाफ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का विशाल विरोध प्रदर्शन,पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

लखनऊ :  राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से सऊदी अरब हुकूमत के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया. सऊदी अरब में मजारों को तोड़ने के विरोध में बड़े इमामबाड़े में हर साल यह विरोध प्रदर्शन किया जाता है. इस विरोध प्रदर्शन में अलग-अलग राज्यों से मौलाना भी शामिल होते हैं.

मजार तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन

हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने सऊदी अरब हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी की और नाराजगी दिखाई. सऊदी अरब हुकूमत तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है.

पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने बताया कि यह प्रदर्शन सऊदी अरब हुकूमत के खिलाफ हर साल किया जाता है और इस विशाल विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल होते हैं और यह जब तक चलता रहेगा जब तक सऊदी अरब हुकूमत तोड़े हुए मजारों को बना नहीं देते. इसको लेकर हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है.

Latest news

Related news