ये भारत के युवा हैं—कोई भी इन्हें रोक नहीं सकता, दिल्ली प्रदर्शन से पहले ट्रेन और मेट्रो बंद करने पर बोले चिराग पासवान

सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार को केंद्र और दिल्ली पुलिस को दिल्ली में शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शनों से पहले मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर लगी पूरी रोक हटाने का निर्देश देने के बाद अब एनडीए के साथी और केंद्र में मंत्री चिराग पासवान Chirag Paswan ने भी दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा है कि,“कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितनी कनेक्टिविटी रोक सकता है? कितनी सड़कें जाम कर सकता है? ये भारत के युवा हैं; इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की काबिलियत है”

दिल्ली पुलिस के छात्रों को रोकने के तरीकों पर Chirag Paswan ने उठाए सवाल

हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रेनों के कैंसिल होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “ये भारत के युवा हैं—कोई भी इन्हें रोक नहीं सकता. जो लोग ऐसी गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे मैं पूछता हूं: कोई सच में कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितनी कनेक्टिविटी रोक सकता है? कितनी सड़कें जाम कर सकता है? ये भारत के युवा हैं; इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की काबिलियत है—जैसा कि पिछली पीढ़ियों ने किया है—और इसलिए, कोई भी इन्हें रोक नहीं सकता.”

सरकार देश के बच्चों से डरी हुई है- अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली जाने के सवाल पर कहा, “सरकार देश के युवाओं, खासकर Gen Z से डरी हुई है. यह एक कायर सरकार है…अगर मेरी गिरफ्तारी से देश की सभी समस्याएं हल हो सकती हैं, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो…”


इस बीच सुप्रीम कोर्ट के मेट्रो और रेल को बंद नहीं करने आदेश के बावजूद दिल्ली पुलिस ने अभी भी दिल्ली को छावनी में बदला हुआ है.

Latest news

Related news