बंगाल चुनाव से पहले बवाल, एक ही बूथ से 340 मुस्लिम वोटरों के नाम साफ, लिस्ट से BLO भी गायब!

West Bengal Voter List : पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव की आहट के बीच बशीरहाट नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर एक गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. यहाँ बोरों गोबरा गांव के बूथ नंबर 5 से कथित तौर पर एक साथ 340 मुस्लिम वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

West Bengal Voter List:कैसे शुरू हुआ विवाद?

मामला तब सामने आया जब चुनाव आयोग ने हाल ही में अपनी पहली सप्लीमेंट्री (पूरक) मतदाता सूची जारी की.रिपोर्ट के अनुसार, इस बूथ पर कुल 992 रजिस्टर्ड वोटर थे. इनमें से 340 लोगों के नाम पहले ‘अंडर एडजुडिकेशन’ (जांच के अधीन) रखे गए थे. मंगलवार शाम को जारी लिस्ट में इन सभी नामों को ‘डिलीट’ कर दिया गया.हैरानी की बात ये है कि  इस लिस्ट से न केवल आम जनता, बल्कि खुद उसी बूथ के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मोहम्मद शफिउल आलम का नाम भी हटा दिया गया है.

आंकड़ों का खेल और ग्रामीणों का आरोप

विवरणसंख्या
कुल रजिस्टर्ड वोटर (बूथ 5)992
सामान्य कारणों (मौत/स्थानांतरण) से हटे नाम38
जांच के दायरे में रखे गए नाम340
सप्लीमेंट्री लिस्ट में डिलीट किए गए नाम340

ग्रामीणों और प्रभावित वोटरों का आरोप है कि यह कार्रवाई समुदाय विशेष को निशाना बनाकर की गई है. एक प्रभावित वोटर काजीरुल मंडल ने बताया, “हमने चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक 3-4 वैध दस्तावेज जमा किए थे, फिर भी हमारे नाम हटा दिए गए.”

BLO ने ठोंका कानूनी लड़ाई का दम

खुद मतदाता सूची से बाहर हुए BLO मोहम्मद शफिउल आलम ने इसे प्रशासनिक लापरवाही या साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने बीडीओ (BDO) से संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. अब शफिउल आलम इस मामले को ट्रिब्यूनल में ले जाने और कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

Latest news

Related news