Donald Trump Switzerland : ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका को उनके एक करीबी से बड़ा कूटनीतिक झटका लगा है. उसके करीबी सहयोगी Switzerland ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान के साथ युद्ध ( Iran-US War) नहीं रुका तो वो मौजूदा हालात में अमेरिका को हथियार निर्यात की अनुमति नहीं देगा.

Donald Trump से स्वीटजरलैंड ने कहा
समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, स्विट्जरलैंड ने अपनी तटस्थ नीति का हवाला देते हुए स्वीटजरलैंड ने कहा है कि वह किसी भी ऐसे कदम का समर्थन नहीं करेगा, जिससे युद्ध को बढ़ावा मिले. इस वजह से उसने अमेरिका को हथियारों की सप्लाई के लिए लाइसेंस जारी करने से इनकार कर दिया है.
स्विस सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जब तक ईरान के साथ अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष जारी है, तब तक किसी भी पक्ष को युद्ध सामग्री निर्यात की अनुमति नहीं दी जा सकती. इसका सीधा असर अमेरिका को मिलने वाली सैन्य सप्लाई पर पड़ेगा.
होर्मुज स्ट्रेट पर भी अमेरिका को झटका
इस बीच, Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को भी प्रभावित किया है. ईरान ने अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा है.
यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल परिवहन का लगभग 20% हिस्सा संभालता है. इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से इस मार्ग को दोबारा खोलने में सहयोग मांगा है लेकिन कई देशों ने इस पर ठंडी प्रतिक्रिया दी है.
EU यूरोपीय देशों में मतभेद
इंग्लैंड (United Kingdom), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इटली(Italy), नदरलैंड्स (Netherlands) और जापान (Japan) ने मिलकर होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बहाल करने के लिए मिशन की योजना पर सहमति जताई है.हालांकि, जर्मनी और नीदरलैंड ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मिशन का हिस्सा नहीं बनेंगे. उनका कहना है कि जब तक युद्धविराम नहीं होता या हालात सामान्य नहीं होते, तब तक वे किसी सैन्य पहल में शामिल नहीं होंगे.
क्या है इसका असर?
-
अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन में कमी
-
हथियार सप्लाई चेन पर असर
-
वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता
-
यूरोप और अमेरिका के बीच रणनीतिक मतभेद

