Dhuranthara 2 Release : आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, पर्दे पर आने से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) की कड़ी कैंची से गुजरना पड़ा है. भारी हिंसा और एक्शन के चलते फिल्म को ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट दिया गया है.
Dhuranthara 2 Release:फिल्म में लगे 21 कट्स,बदला गया लाहौर का नाम
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की आक्रामकता को देखते हुए कुल 21 बदलाव सुझाए हैं. बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से खून-खराबे वाले सीन्स को कम करने के निर्देश दिए हैं.
हिंसा पर कैंची: सिर काटने, आंख फोड़ने और गंभीर चोटों वाले दृश्यों को छोटा किया गया है. करीब 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज हटाई गई है.
गालियों पर लगाम: फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों को म्यूट किया गया है.
सबटाइटल में बदलाव: बोर्ड ने सबटाइटल में ‘लाहौर’ को ‘दिल्ली’ से बदलने और डिमोनेटाइजेशन (नोटबंदी) की तारीख को सही करने के आदेश दिए हैं.
पीएम मोदी का संदर्भ : फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ के इस्तेमाल के लिए आधिकारिक सर्टिफिकेट जमा करने को कहा गया है.
रनटाइम: बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में होगी शुमार
‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट से काफी लंबी होने वाली है. फिल्म का फाइनल रनटाइम 229.6 मिनट (लगभग 3 घंटे 50 मिनट) है. इतने लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रखना मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन फिल्म के प्रति दीवानगी को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे सकारात्मक मान रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ शुरुआत की उम्मीद
रणवीर सिंह इस फिल्म में हमजा अली मजारी से जसकीरत सिंह रंगी बनने के सफर में बेहद आक्रामक अवतार में दिखाई देने वाले हैं . फिल्म को ‘ईद’ की रिलीज का फायदा मिलने वाला है.
एडवांस बुकिंग में फिल्म के शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले हैं. माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर सकती है. ‘धुरंधर 2’ एक पैन-इंडिया फिल्म है जो न केवल अपनी लंबाई बल्कि अपने विवादों और कट्स के कारण भी चर्चा में है.

