पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Five States Assembly Elections , नई दिल्ली :  चुनाव आयोग ने (Election Commission of India) ने रविवार को देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल(  West Bengal) तमिलनाडु (Tamil Nadu), केरलम ( Keralam), असम ( Assam) और पुद्दुPuducherry में में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.

Five States Assembly Elections  : पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान एक ही चरण में मतदान होगा. इससे चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी. यहां 152 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए अधिसूचना 30 मार्च  को जारी किया जायेगा .नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तक रहेगी , नामांकन की  जांच 7 अप्रैल तक होगी और नाम वापसी  की आखिरी तारीख 9 अप्रैल रखी गइई है.

अप्रैल में मतदान, मई में नतीजे

सभी पांच राज्यों में अप्रैल में मतदान कराये जायेंगे हीं मतगणना मई में होगी.

पश्चिम बंगाल में  23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 (दो चरणों में) मतदान होंगे वहीं नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किये जायेंगे .

असम में मतदान 9 अप्रैल को और एक ही चरण में कराये जायेंगे वहीं नतीजे 4 मई 2026 को घोषित की जायेगी

केरल में मतदान  9 अप्रैल को (एक चरण में) और नतीजे  4 मई 2026 को आयेंगे.

तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को एक चरण में होंगे वहीं नतीजे 4 मई 2026 को आयेंगे

पुदुचेरी में मतदान में मतदान 9 अप्रैल एक चरण में होंगे वहीं नतीजे 4 मई 2026 को आयेंगे.

करीब 17 करोड़ मतदाता करेंगे मतधिकार के प्रयोग 

चुनाव आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों में कुल मिलाकर करीब 17 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. चुनाव के लिए सुरक्षा, पोलिंग बूथ और चुनाव कर्मचारियों की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Latest news

Related news