Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News DELHI MCD: हुड़दंग-मार-कुटाई के बाद फिर टला स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव.27 फरवरी...

DELHI MCD: हुड़दंग-मार-कुटाई के बाद फिर टला स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव.27 फरवरी को फिर होगा मतदान, बीजेपी ने कहा जायेंगे कोर्ट

0
367
DELHI MCD CLASH

दिल्ली नगर निगम में  शुक्रवार को एक बार फिर से बवाल की स्थिति बन गई. स्टैंडिग कमिटी के सदस्यों के चयन के लिए जब मतदान की स्थिति आई तो एक मत की वैधता को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद भिड़ गये. हालत ये हो गई है कि सदन में सीट पर लगे माइक उखाड़ दिये गये और एक दूसरे को जम कर पीटा.सरेआम नेशनल टेलीविजन पर दोनो दलों के पार्षद एक दूसरे पर लात जूते बरसाते नजर आये. पुलिस के आने के बाद मामला काबू में आया. सदन को 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 27 फरवरी को एक बार फिर से स्टैंडिग कमिटी के लिए मतदान कराया जायेगा. लेकिन बीजेपी ने कहा है कि शुक्रवार के मामले के खिलाफ वो लेकर कोर्ट में जायेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षद निगम के बाहर औऱ पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गये हैं.

क्यों है मामला,क्यों हुआ नगर निगम में हंगामा?

दरअसल दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद लगातार निगम में तनाव की स्थिति बनी हुई है . बीजेपी पर आरोप लगा कि वो जानबूझ कर मेयर के चुनाव को अटका रही है. तीन बार मेयर के चुनाव के लिए बैठक हुई लेकिन मामला बैठक से आगे नहीं बढ़ सका. नौबत मारपीट तक पहुंच गई. मार्सल्स के हस्तक्षेप के बाद आप और बीजेपी के पार्षद रुके. फिर मामला सुप्रीम कोर्ट में गया. कोर्ट के आदेश के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो सका. इसमें आप की शैली ऑबराय मेयर और आप के ही आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर चुने गये.

अब मामला नगर निगम के स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर्स के चुनाव का आया. दिल्ली नगर निगम में 18 स्थाई सदस्य होते हैं, जिनके साथ मिलकर मेय, डिप्टी मेयर को शहर का काम काम चलाना होता है. इन 18 सदस्यों में से 6 का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता है . बाकी के 12 सदस्य MCD के अलग अलग जोन से आते हैं.एमसीडी के काम काज को ठीक ढंग से चलाने के लिए इसे 12 जोन में बांटा गया है. इसमें सेंट्रल दिल्ली , सिविल लाइंस, सिटी-एसपी (सदर पहाड़गंज), करोल बाग, नजफगढ़, केशव पुरम, नरेला, रोहिणी, नॉर्थ शाहदरा, साउथ शाहदरा, साउथ और वेस्ट शामिल हैं.

धांधली के डर से रिकाउंटिंग से भागी बीजेपी

6 सदस्यो के चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हुई लेकिन वोटिंग के दौरान ही जम कर बवाल शुरु हो गया. दोबारा काउंटिंग की मांग शुरु हुई और इसके साथ ही आप के पार्षद और बीजेपी के पार्षद एक दूसरे के सामने आ गये. नतीजा ये हुआ कि दोनो तरफ से पार्षदों ने जम कर उत्पात किया. क्या महिला क्या पुरुष…सभी ने एक दूसरे पर लात घूसे बरसाये. यहां तक की कई पुरुष पार्षद महिलाओं पर हमला करते नजर आये. महिलाओं ने भी जमकर लात जूते बरसाये. सदन में पूरी तरह से अराजकता का बोलबाला रहा.

अखिरकार फिर टला चुनाव, बीजेपी जायेगी कोर्ट

जूतमपैजार के बाद आखिरकार सदन को 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 27 फरवरी यानी सोमवार को एक बार फिर से स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए मतदान करवाने की बात कही गई है. इस बीच बीजेपी शनिवार को चुनाव रोकने के लिए कोर्ट का रुख करेगी. बीजेपी का कहना है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये.वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षद मतदान रोकने और सदन के अंदर मारपीट के बाद धरने पर बैठ गये हैं. नई दिल्ली के कमला मार्केट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं और बीजेपी पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रही है.