Saturday, February 28, 2026

अमेरिकी इजराइल-ईरान के युद्ध के बीच कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड,कतर ने बंद किया एयरस्पेस

Qatar Airways flights temporarily suspended :  अमेरिका और इज़राइल के द्वारा ईरान पर शुरु हुए हमलों के दौरान मिडिल ईस्ट भी चपेट में आ गया है. मिडिल इस्ट के प्रमुख देश कतर ने पहले अपना एयर स्पेस बंद किया और अब अपनी सभी फ्लाइट्स को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है. कतर एयरपोर्ट पर ऑपरेशन्स बंद होने के कारण कतर एयरवेज ने दोहा आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.कतर एयरवेज के मुताबिक ये फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में मिसाइल हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की वजह से खतरा बढ़ गया है.

एयर स्पेस बंद होने का असर    

कतर की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरस्पेस को precautionary measure के तौर पर बंद किया. कतर एयरवेज ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि फ्लाइट्स तब दोबारा शुरू होंगी, जब एयरस्पेस खुल जाएगा  लेकिन संभवना ये है कि सर्विस रिज्यूम होने के बाद भी डिले की संभावना बनी हुई है.

एयरवेज ने अपने यात्रियो की सुविधा के लिए ग्राउंड स्टाफ बढ़ाये हैं. हैमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी यहां सपोर्ट दिया जा रहा है.

ज्यादातर एयरलाइन्स के रीरुट किये सर्विसेस 

हमलों से प्रभावित मिडिल इस्ट के ज्यादातर देशों ने एपने एयर स्पेस बंद कर दिये हैं. कतर के पडोसी मुल्क ईरान, इराक, जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और UAE ने भी आंशिक रूप से अपना एयरस्पेस बंद या तो बंद तर दिया है या प्रतिबंधित कर दिया है.

दुनिया के अन्य देशों से चलकर कतर आने वाली कई देशों की एयरलाइन को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. जैसे Air India, IndiGo, Emirates, Lufthansa, Turkish Airlines आदि ने अयरवेज कंपनियों को भी अपने फ्लाइस्ट को रीरुट करना पड़ रहा है. कई  फ्लाइट्स सस्पेंड या रीरूट किये गये हैं.

ईरान पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई से पूरा मिडिल इस्ट चपेट मे हैं. यहां स्थितियां तेजी से बदल रही है. ईरान ने कतर समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर जवाबी हमले किए हैं. ईरान के  कुछ मिसाइलों को कतर नें एटरसेप्ट किया है. इन एयरलाइन्स की  तरफ से यात्रियों का सूचित किया जा रहा है कि लोग यात्रा पर निकलने से पहले फ्लाइट की ताजा स्थिति की जानकारी के लिए ऑफिशियल Qatar Airways वेबसाइट या ऐप से लेटेस्ट अपडेट चेक करें. इस इलाके में स्थिति बेहद गंभीर है और पूरा क्षेत्र युद्ध की चपेट में है.

Latest news

Related news