Friday, February 27, 2026

पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान का हमला, सीमा पर कई सैनिकों की मौत,15 पोस्ट पर कब्जा करने का दावा

Afgan Attack On Pak : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है. पाकिस्तान के द्वारा किये गये एयरस्ट्राइक के बाद शुक्रवार को  अफगानी फौज ने पाकिस्तान के सीमावर्ती पूर्वी प्रांतों में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगान फोर्स 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता के अनुसार अफगान सेना ने डूरंड लाइन के कई हिस्सों पर अभियान चलाकर पाकिस्तानी चौंकियों को निशाना बनाया है.

Afgan Attack On Pak : 15 चौंकियों पर किया कब्जा 

तालिबानी सेना का दावा है कि उन्होने पूर्वी क्षेत्र में पाकिस्तान की 15 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है. कई सैनिक हमले के दौरान मारे गये और कुछ कैदियों को जिंदा भी पकड़ा गया है.

पाक एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबान ने दिया जवाब  

तालिबानी प्रवक्ता के मुताबिक उन्होने ये हमले पाकिस्तान के द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक के बाद किया है. पाकिस्तान के एयर स्ट्राईक के बाद सीमावर्ती इलाकों ने तनाव बढ़ गया था. इसलिए जवाबी तौर पर अफगानिस्तान ने भी हमले किये हैं. बार बार पाकिस्तान के द्वार हमले ने उन्हें जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाया . तालिबानी प्रवक्ता मुजाहिद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखे अपने पोस्ट मे जानकारी दी है कि ‘पाकिस्तानी सेना के ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए यह व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि यह कदम लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों के जवाब में उठाया गया है.’

खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान में शुरू हुई लड़ाई

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि खोस्त, पकतिया और नूरिस्तान सहित कई प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अफगान की कार्रवाई चल रही है. यहां जो भी कार्रवाई की जा रही है वो पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के जवाब में है. ताजा हालात ये है कि सीमावर्ती कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना और अफगान सेना के बीच झड़पें जारी हैं और दोनो के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

पाक हमले में बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों की मौत

फिलहाल इस टकराव के कारण हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या के बारे  में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोई  छोटी-मोटी सीमावर्ती झड़प नहीं है, बल्कि ये एक बड़ी सैन्य प्रतिक्रिया है. तालिबानी अधिकारियों के मुताबिक रविवार को पाकिस्तान की सीमा से सटे अफगानिस्तान के दो प्रांतों में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों के साथ दर्जनों लोगों की मौत हुई थी. ये हमले नंगरहार और पकतिका प्रांतों के इलाकों में किए गए, जिन्हें पाकिस्तान ने उग्रवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया था.

Latest news

Related news