Tuesday, February 24, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा,155 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Spice Jet Emergency Landing : दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हदसा टल गया, जब स्पाइस जेट की एक उड़ान , जो दिल्ली से लेह के लिए रवाना हो रही थी, उसमें तकनीकी खराबी आई और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

मामले का पता तब चला जब फ्लाइट ने उड़ान शुरु की . जैसे ही फ्लाइट ने एयरपोर्ट छोड़ा उसी दौरान पायलट को इंजिन में खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी.  मामला सुबह करीब साढे छह बजे का है . सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर  फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया.

स्पाइस जेट की बोइंग 737 विमान में सवार थे 155 लोग

बोइंग जहाज 737 जो अतिसुरक्षित माना जाता है , इसमें आज सुबह दिल्ली से लेह जाने के लिए 155 यात्री सवार हुए थे. इसके अलावा पायलट और क्रू मेंबर्स सवार थे. इंजन में खराबी की खबर के बाद वापस लौटे जहाज की लैंडिंग सुबह करीब 6:45 बजे रनवे 28 पर कराई गई. समय पर लिये गये पायलट के निर्णय ने 155 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग करा कर बड़े हादसे को टाल दिया.

लैंडिंग से पहले तैनात किये गये मेडिकल टीम

फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को किया गया अलर्ट

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथोरिटी ने सभी एजेंसियों को सूचित किया, जिसके  बाद रनवे पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया. फ्लाइट के लैंड करते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया. स्पाइस जेट की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि फिलाहल बोइंग 737 को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है.वहीं यात्रियों के लिए दूसरे एयरलाइन में व्यवस्था की जा रही है.

Latest news

Related news