Saturday, February 21, 2026

भारत ने ब्राजील के साथ किया ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर

India Brazil trade deal : भारत ने ब्राजील के साथ अपने रिश्तों में आज एक नया अध्याय जोड़ा है. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है. दोनो देशों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार से जुड़े ऐसे मुद्दो पर समहति बनी, जिससे दोनो देशो में अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके.

India Brazil trade deal केलिए भारत आये राष्ट्रपति लूला  

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति लूला और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत किया . इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि  ‘मुझे प्रेसिडेंट लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उनके विजन और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत-ब्राजील संबंधों को लंबे समय से लाभ मिला है.’

राष्ट्रपति लूला का ये दौरा AI इम्पैक्ट समिट को भी नई ऊर्जा देने वाला- पीएम मोदी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई मुलाकातें हुई हैं और हर बार भारत के प्रति राष्ट्रपति लूला की गहरी मित्रता और विश्वास स्पष्ट रूप से महसूस हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला का यह दौरा ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट को भी नई ऊर्जा देता है और दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील पर बात करते हुए कहा कि  “ब्राज़ील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए कमिटेड हैं. हमारा ट्रेड सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं है; यह भरोसे की झलक है. प्रेसिडेंट के साथ आया बड़ा बिज़नेस डेलीगेशन इसी भरोसे को दिखाता है.

इंडिया-मर्कोसुर ट्रेड एग्रीमेंट का विस्तार हमारे इकोनॉमिक सहयोग को और मज़बूत करेगा. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी ज़रूरी है।

पीएम ने कहा कि “मुझे खुशी है कि हम ब्राज़ील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं. हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे एरिया में भी अपने सहयोग को प्रायोरिटी दे रहे हैं. दोनों देशों का मानना ​​है कि टेक्नोलॉजी सबको साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए और शेयर्ड प्रोग्रेस के लिए एक ब्रिज बननी चाहिए.”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद से निबटने को लेकर देनों देशों के बीच एक जैसी सोच है जो आने वाले समय में आंतकवाद से निबटने में बड़ा योगदान देंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते का एक मज़बूत स्तंभ रहा है. हाइड्रोकार्बन के साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे कई एरिया में भी कोऑपरेशन बढ़ा रहे हैं.ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राज़ील का एक्टिव पार्टिसिपेशन ग्रीन फ्यूचर के लिए हमारे शेयर्ड कमिटमेंट को दिखाता है. ब्राज़ील ने डिज़ास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोएलिशन की को-चेयर करने का भी प्रपोज़ल दिया है. मैं इस इनिशिएटिव के लिए प्रेसिडेंट लूला को बधाई देता हूं. इस एरिया में ब्राज़ील का बड़ा एक्सपीरियंस CDRI को और मज़बूत करने में काफ़ी मदद करेगा…”

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने अपने भाषण में कहा कि “मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, छठी बार इस देश में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है.भारत और ब्राज़ील के बीच मीटिंग बहुत बढ़िया मीटिंग है. हम सिर्फ़ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं. यह एक डिजिटल सुपरपावर और एक रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर की मीटिंग है. हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के हब हैं और हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज़्म और शांति की रक्षा करते हैं.”

Latest news

Related news