पाकिस्तान की जमीन पर जाकर जावेद अख्तर ने दिखाया आइना,कंगना रनौत भी हुई मुरीद

दिल्ली : लाहौर (पाकिस्तान) में हुए फैज़ फेस्टिवल के दौरान भारतीय शायर और गीतकार जावाद अख्तर का एक बयान सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है. गीतकार जावेद अख्तर ने लौहार में पाकिस्तानी ऑडियंस के सामने जो बात खुल्लाम खुला कह दी,वो कहने की हिम्मत बहुत कम लोगों मे होती है.

जावेद अख्तर के इस बयान की भारत में जमकर तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया  पर जम कर वायरल है.यहां तक की आमतौर पर बॉलीवुड के लोगों से नाराज रहने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत भी जावेद अख्तर के इस बयान के सराह रही है. कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा है–जय हिंद जावेद साहब, घर में घुस कर मारा ..हा हा हा

 

जावेद अख्तर के इस बयान पर भारत में  लोग तरह तरह से प्रतिक्राय दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग मीम्स बना कर डाल रहे हैं.

 

Latest news

Related news